दहेज उत्पीड़न में एनआरआइ समेत छह पर केस

: दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में थाना महिला पुलिस ने एनआरआइ समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पहले मामले में पुलिस ने बसंत विहार कालोनी निवासी रुपाली गुप्ता की शिकायत पर कनाडा निवासी तरलोचन गोयल, बरनाला निवासी उसके पिता पवन कुमार तथा मां वीनू गोयल के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी शादी तिरलोचन गोयल के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 03:04 AM (IST)
दहेज उत्पीड़न में एनआरआइ समेत छह पर केस
दहेज उत्पीड़न में एनआरआइ समेत छह पर केस

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा : दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में थाना महिला पुलिस ने एनआरआइ समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पहले मामले में पुलिस ने बसंत विहार कालोनी निवासी रुपाली गुप्ता की शिकायत पर कनाडा निवासी तरलोचन गोयल, बरनाला निवासी उसके पिता पवन कुमार तथा मां वीनू गोयल के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसकी शादी तिरलोचन गोयल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपित व उसके सास-ससुर ने उसके दहेज की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी। कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन उसके ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। यहीं नहीं आरोपियों ने शादी में दहेज के रूप में उसके पिता द्वारा दिया धन खुर्द-बुर्द करने के अलावा जबरदस्ती उसका गर्भपात भी करवा दिया। मामले की जांच कर रही महिला थाना की इंचार्ज एसआइ सुखवीर कौर ने बताया कि रुपाली गुप्ता के बयान पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस ने परस राम नगर निवासी लोचना जैन की शिकायत पर अंबाला के मिलाप नगर निवासी विकुल जैन, उसके पिता विजय कुमार जैन तथा मां नीना जैन के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। मामले की जांच कर रहे एएसआइ भल्ला ¨सह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को अंबाला भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी