बठिंडा के डॉक्टर ने बाइक से किया दुर्गम पहाडिय़ों पर 1505 किमी का सफर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

पंजाब के बठिंडा एक डॉक्‍टर ने बाइक पर दुर्गम पहा़डि़यों की यात्रा की। उन्‍होंने बाइक पर 1505 किमी की यात्रा कर रिकार्ड बना दिया। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:02 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:02 PM (IST)
बठिंडा के डॉक्टर ने बाइक से किया दुर्गम पहाडिय़ों पर 1505 किमी का सफर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
बठिंडा के डॉक्टर ने बाइक से किया दुर्गम पहाडिय़ों पर 1505 किमी का सफर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम

बठिंडा, [गुरप्रेम लहरी]। शहर के डॉ.करनवीर सिंह सिद्धू ने विश्व के सबसे ऊंचे आठ रास्तों पर बाइक चला कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया है। 30 वर्षीय युवा डॉ.करनवीर सिद्धू अपने सात दोस्तों के साथ लेह-लदाख की बर्फीली पहाडिय़ों पर बाइक से गए और बेहद खतरनाक आठ रास्तों का 1505 किमी पांच दिनों में पूरा किया। उनको  इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से भेजा हुआ सर्टीफिकेट प्राप्त हो गया है।

लेह-लददाख की बफीर्ली पहाडिय़ों पर बाइक चला डॉक्टर ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डज में दर्ज कराया नाम

डॉ. करनवीर सिंह सिद्धू ने बताया कि उनको बाइकिंग का शौक है और उनके पास हिमालयन रॉयल इनफील्ड मोटरबाइक है। इससे पहले भी वे अपने दोस्तों के साथ कई जगहों पर अपने बाइक से यात्रा कर चुके हैं, लेकिन लद्दाख के खतरनाक रास्तों पर बाइक पर जाने का ख्याल उनको अपने दोस्तों के साथ चर्चा करने पर आया।

यात्रा के दौरान साथियों के साथ डॉ. करनवीर सिंह सिद्धू।

डॉक्टर करनवीर सिद्धू ने अपने सात साथियों के साथ किया आठ हैरतअंगेज रास्तों का सफर

आठ दोस्तों ने इसकी प्लाङ्क्षनग की। हालांकि उनमें से किसी ने भी पहाड़ी रास्ते का सफर अपने बाइक से नहीं किया था। लेकिन वे फैसला कर चुके थे कि वे बाइक से ही जाएंगे और आठों ऊंचे रास्तों को तय करेंगे। इसके बाद वे आठों दोस्त सितंबर 2019 में  लद्दाख के लिए अपने बाइक्स से निकल पड़े और उन्होंने आठों ऊंचे रास्तों का सफर पूरा लिया। हालांकि रास्ते में उनको परेशानियां तो बहुत आई ,लेकिन वे हिम्मत नहीं हारे और आगे ही बढ़ते गए।

-----

इन रास्तों पर चलाई बाइक

डॉ.करनवीर सिद्धू ने बताया कि उन्होंने अपने इस सफर के दौरान दुनिया के सबसे ऊंचे आठ रास्तों खारदुंग लॉ, सासेर लॉ, वारी लॉ, चांग लॉ, मरसीमिक लॉ, तांगलंग लॉ, काकसंग लॉ, फोटी लॉ से होते हुए घर की वापसी की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे।

यह भी पढें: राफेल अंबाला से इसी माह से भरेगा उड़ान, पार्ट्स आने शुरू, एयरबेस पर नए हैंगरों का

यह भी पढें: स्‍ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ाई कर मजदूर की बेटी ने किया कमाल,10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट

यह भी पढें: तीन बे‍टियों के जज्‍बे से लोग अभिभूत, कोराेना संकट पिता का बन गईं संबल


यह भी पढें: कमाल का घोटाला, लाहौर तक आटा पहुंचाने के लिए बिछाई रेल लाइन गायब

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी