जरूरतमंद व विधवा महिलाओं को राशन बांटा

श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा साढ़े छह वर्षो से लगातार मानवता की सेवा करते हुए तकरीबन 50 से 60 परिवारों को हर महीने राशन दिया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:13 PM (IST)
जरूरतमंद व विधवा महिलाओं को राशन बांटा
जरूरतमंद व विधवा महिलाओं को राशन बांटा

संस, बठिडा : श्री महावीर संकीर्तन मंडल द्वारा साढ़े छह वर्षो से लगातार मानवता की सेवा करते हुए तकरीबन 50 से 60 परिवारों को हर महीने राशन दिया जाता है। इसी कड़ी में श्री अमित गर्ग ने अपनी स्व. धर्मपत्नी आइना गर्ग के जन्मदिवस पर तीन जरूरतमंद महिलाओं को राशन वितरित किया। इस मौके पर उनके बेटे अर्णव, तनव, उनकी बहन अनिता गर्ग और जतिदर गर्ग हाजिर थे। इस कार्य के लिए श्री महावीर संकीर्तन मंडल के प्रधान सुरिदर वैद्य, वरिष्ठ उपप्रधान एम आर जिदल, बत्रा, गोयल, पूर्ण चंद सरदाना ने उनके परिवार का इस शुभ कार्य करने के लिए धन्यवाद किया तथा प्रधान ने बताया यह कार्य सभी बठिडा शहर के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है।

chat bot
आपका साथी