शहर में डेंगू ने दी दस्तक, 11 मरीज रिपोर्ट

जिले में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है।

By Edited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 02:57 AM (IST)
शहर में डेंगू ने दी दस्तक, 11 मरीज रिपोर्ट
शहर में डेंगू ने दी दस्तक, 11 मरीज रिपोर्ट
गुरप्रेम लहरी, ब¨ठडा : जिले में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दी है। अब तक 11 केस डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि तीन केस संदिग्ध माने जा रहे हैं। ब¨ठडा में डेंगू के 11 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। इसको डेंगू की दस्तक माना जा रहा है। डेंगू के 11 केस पॉजिटिव मिलने के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया और सेहत विभाग की टीम की ओर से शहर में लारवा की चेकिंग की जा रही है। पटियाला से हुआ डेंगू ब¨ठडा की हाउसफेड कालोनी में रहने वाली मनप्रीत कौर डेंगू की संदिग्ध मरीज है। मनप्रीत कौर ने बताया कि वह पटियाला के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग कर रही है। उसको सर्दी लगकर बुखार हुआ तो वह अपने घर ब¨ठडा आ गई। जब उन्होंने चेक करवाया तो उनके प्लेटलेट्स सिर्फ 61 हजार ही मिले। इसके चलते उनको ब¨ठडा के सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में दाखिल करवा दिया गया। डाक्टर उनको डेंगू का संदिग्ध मरीज मान रहे हैं। उधर, गांव तुंगवाली वासी सिकंदर ¨सह भी डेंगू का संदिग्ध मरीज है। जब टेस्ट करवाया गया तो उनके प्लेटलेट्स महज 50 हजार ही पाए गए। वह भी सिविल अस्पताल के डेंगू वार्ड में दाखिल हैं। वर्धमान कालोनी में रहने वाली वीनस कुमारी का बुखार की शिकायत हुई तो उनका पति उनको सिविल अस्पाल में ले लाया। डाक्टर ने बीमारी के बारे में पूछा तो उनको डेंगू के लक्ष्ण दिखे। इसके चलते उन्होंने उनके प्लेटलेट्स चैक करवाए तो एक लाख ही मिले। उनको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दो माह में 1300 घरों से मिला लारवा सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. राजपाल ¨सह ने बताया कि ब¨ठडा में डेंगू के लारवे की लगातार जांच चल रही है लेकिन लोग फिर भी जागरूक नहीं हो रहे। उन्होंने बताया कि पिछले दो माह में ब¨ठडा में 1300 घरों में से डेंगू का लारवा मिला है। लेकिन उन पर कार्रवाई कोई भी नहीं की गई। क्योंकि ये उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सेहत विभाग सिर्फ निगम को रिपोर्ट ही कर सकता है। डेंगू के कारण -एडीज इजिप्टी नामक मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। डेंगू का मच्छर अधिकतर सुबह काटता है। -यह मच्छर साफ रुके हुए पानी जैसे कूलर व पानी की टंकी आदि में पनपता है। -डेंगू एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। यह वायरस चार तरह- डेनवी 1, डेनवी 2, डेनवी 3 और डेनवी 4-का होता है। मच्छर के काटने से यह वायरस खून में आ जाता है। हर रोज 30-35 घरों से डेंगू का लारवा मिल रहा है। हम उन घरों की रिपोर्ट हर रोज नगर निगम को भेज रहे हैं। उन लोगों के चालान काटने के अधिकार सिर्फ नगर निगम के पास ही हैं। ऐसे में वे उनको रिपोर्ट भेज देते हैं अब कितने चालान काटे, यह तो निगम के अधिकारी ही बता सकते हैं। डॉ. राजपाल ¨सह, सरकारी अस्पताल सिविल सर्जन दफ्तर की ओर से हमें लगातार लारवे केस भेजे जा रहे हैं। हमारे इंस्पेक्टर उन घरों के चालान काट रहे हैं जिन घरों से लारवा मिल रहा है। सतीश कुमार, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर
chat bot
आपका साथी