निगम मुर्दा पशुओं की समस्या से जल्दी दिलाएगा निजात

शहर के लोगों को जल्दी ही मुर्दा पशुओं की समस्या से निजात दिला दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 06:07 AM (IST)
निगम मुर्दा पशुओं की समस्या से जल्दी दिलाएगा निजात
निगम मुर्दा पशुओं की समस्या से जल्दी दिलाएगा निजात

जागरण संवाददाता, बठिडा : नगर निगम के कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने दावा किया है कि शहर के लोगों को जल्दी ही मुर्दा पशुओं की समस्या से निजात दिला दी जाएगी। निगम की ओर से 15-20 दिनों तक मुर्दा पशुओं के संस्कार के लिए 30-30 लाख रुपये की लागत की दो इंसीनेटर मशीनें लाई जा रही हैं। इसके टेंडर लगा दिए हैं। करीब एक सप्ताह का समय इन्हें स्थापित करने पर लगेगा। दो मशीनों से एक दिन में 20 पशुओं का संस्कार किया जा सकेगा। नगर निगम कमिश्नर ने यह जानकारी वीरवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने यह भी बताया कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ गोशालाओं में भेजने का काम आगामी 15 दिनों तक फिर से शुरू किया जा रहा है। पिछले करीब दो माह के दौरान निगम की ओर से 750 पशु पकड़े गए हैं। दोबारा पशु पकड़ने की शुरू की जा रही मुहिम के बाद शहर लोगों को इस समस्या से भी छुटकारा दिला दिया जाएगा। लावारिस कुत्तों की नसबंदी का काम भी जल्दी शुरू करने जा रहे हैं। निगम के टेंडर पर जो ठेकेदार यह काम करने जा रहा है, उसके डॉक्यूमेंट चेक कराने को भेजे हुए हैं। जल्दी कुत्तों की नसबंदी का काम भी शुरू हो जाएगा। अमरुत योजना के करोड़ों

के काम शुरू

कमिश्नर शेरगिल ने बताया कि अमरूत योजना के तहत विकास कार्यों का काम शुरू कर दिया गया है। 14.69 करोड़ रुपये से ट्रांसपोर्ट नगर से चंदभान ड्रेन तक व 7.7 करोड़ की लागत से के प्वाइंट से मेन डिस्पोजल तक राइजिग मेन डालने का काम शुरू कर दिया है। 20.24 करोड़ से सीवरेज की पाइपें डालने का काम भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा निगम की ओर से 10.98 करोड़ रुपये की लागत से छप्पड़ों की चारदिवारी, पार्कों, इंटरलॉकिग टाइलों और स्ट्रीट लाइट के काम भी जल्दी शुरू करने की तैयारी है। अगले सप्ताह एफएंडसीसी की बैठक बुलाई जा रही है, जिसमें इन सभी विकास कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे। बिल्डिंग मटीरियल फेंकने के तीन स्थान

कमिश्नर के अनुसार शहर में 61 स्थानों पर बिल्डिंग मटीरियल फेंका जा रहा है। निगम इन सभी स्थानों को खत्म करने जा रहा है। शहर में केवल रोज गार्डन के निकट, ग्रोथ सेंटर और मॉडल टाउन में यह तीन स्थान मटीरियल फेंकने के निर्धारित किए जा रहे हैं। अगर इसके अलावा अन्य स्थानों पर किसी ने मलबा फेंका तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई सेवकों के चेक कर रहे हाजिरी

निगम स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता के फाइनल में फिर से नंबर वन आने के लिए स्वच्छता पर पूरा जोर दे रहा है। रात को सड़कों से कचरा उठाने के लिए चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां तथा कॉमर्शियल एरिया से रात के 11 बजे तक डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए 17 मिन्नी टिप्पर चलाए जा रहे हैं। सफाई सेवकों के साथ सभी कर्मचारी भी स्वच्छता अभियान में जुटे हैं। नियमित रूप में सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक सभी 28 प्वाइंट्स पर सफाई कर्मियों की हाजिरी चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी