सिविल लाइंस क्लब विवाद में जत्थेदार दादूवाल 23 कर जेल भेजा

सिविल लाइंस क्लब और गुरु नानक देव हाल एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:14 AM (IST)
सिविल लाइंस क्लब विवाद में जत्थेदार दादूवाल 23 कर जेल भेजा
सिविल लाइंस क्लब विवाद में जत्थेदार दादूवाल 23 कर जेल भेजा

जासं, बठिडा : सिविल लाइंस क्लब और गुरु नानक देव हाल एंड लाइब्रेरी के पदाधिकारियों के बीच चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। जिला प्रशासन की तरफ सिविल लाइंस क्लब को टेकओवर करने के बाद वहां पर लागू की गई धारा 145 के बाद पूर्व जत्थेदार व भाई बलजीत सिंह दादूवाल ने आगामी बीस अक्टूबर को क्लब में गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक समागम करवाने का एलान किए था।

उन्होंने कहा कि समागम तय समय व निर्धारित जगह पर होगा, अगर प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसके नतीजे खतरनाक होंगे। ऐसे मामला संदिग्ध होता देख शुक्रवार को बठिडा पुलिस ने तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल व उनके तीन साथी कुलबीर सिंह, गुरविदर सिंह व गुरसेवक सिंह को अपनी हिरासत में लिया है। जत्थेदार दादूवाल को पुलिस ने उस समय हिरासत में लिया, जब शुक्रवार को तख्त श्री दमदमा साहिब में पहुंचे गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जा रहे थे। एसपी (एच) सुरिदर पाल सिंह की अगुवाई थाना तलवंडी साबो की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दादूवाल को अपनी हिरासत में लिया। जिन्हें देर शाम को एसडीएम तलवंडी साबो के समक्ष पेश करने के लिए ले जाया गया, लेकिन एसडीएम छुट्टी पर होने के कारण उन्हें नायब तहसीलदार के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया। सुबह से लेकर देर शाम तक चले इस ड्रामा का नतीजा शून्य निकाला। उधर, दादूवाल के समर्थकों ने इस कार्रवाई को पंजाब सरकार व बठिडा पुलिस की धक्केशाही करार दिया। थाना तलवंडी साबो के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि दादूवाल को 23 अक्टूबर तक जेल भेज दिया गया।

गौरतबल है कि पूर्व चार माह से सिविल लाइंस क्लब व गुरु नानक लाइब्रेरी के मामले को लेकर दोनों के पदाधिकारियों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष क्लब पर अपना-अपना हक जताते रहे है। इसके चलते क्लब की पेरेंट बॉडी ने पूर्व जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को गुरु नानक देव हाल एंड लाइब्रेरी का सरप्रस्त नियुक्त कर दिया था, जिसके बाद से ही दादूवाल उक्त गुट की अगुवाई करते आ रहे, जबकि दूसरे तरफ सीनियर कांग्रेसी नेता व बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट राजन गर्ग की अगुवाई वाला ग्रुप क्लब पर अपना हक जताते रहे है। बीते दिनों जत्थेदार दादूवाल ने प्रेस वार्ता कर बीस अक्टूबर को क्लब के अंदर श्री गुरु नानक देव जी का 550 साला प्रकाश पूर्व को लेकर धार्मिक समागम करने का ऐलान किया था। इस संबंध में क्लब पदाधिकारियों ने डीसी बठिडा को शिकायत दी थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर डिप्टी कमिश्नर बठिडा ने क्लब का चार्ज अपने हाथ में ले लिया व वहीं धार्मिक दंगा होने के अंदेशे से धारा 145 लागू कर दी है। पूरे इलाके में 250 के करीब पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया है। जिले के हर थाने से 8 पुलिस मुलाजिमों की लगाई गई है। 20 तक यह दिन रात तैनात रहेंगे। वहीं क्लब संचालन के लिए एसडीएम बठिडा की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई और क्लब में धारा 145 लागू कर दी गई। वहीं पूरे सिविल लाइन एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर रखा है, वहीं क्लब के अंदर व बाहर भारी पुलिस फोर्स भी तैनात कर रखी है। हर मौड़ और चौक पर पुलिस का नाका है। नाके से गुजरने वाले किसी व्यक्ति से पुलिस पूछताछ तो नहीं कर रही है लेकिन इलाके में भारी मात्रा में तैनात पुलिस फोर्स को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है। डीसी का कहना है कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर हावी होने की कोशिशें कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया।

जबकि असल में बात यह है कि दादूवाल के प्रकाश पर्व करवाने के एलान के बाद इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। प्रशासन संत दादूवाल और उनके समर्थकों को क्लब में दाखिल होने से रोकना चाहता है।

chat bot
आपका साथी