मारपीट करने पर चार नामजद

थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 04:29 PM (IST)
मारपीट करने पर चार नामजद
मारपीट करने पर चार नामजद

जासं, बठिडा : थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस ने मारपीट के मामले में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में सुखपाल सिंह वासी अर्जुन नगर ने बताया कि 7 दिसंबर को कुछ लोगों ने उसके साथ पुराने झगड़े की रंजिश में मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मिकी, डेनिस, काशी व निकसिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के साथ उसका पुराना झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश में उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एसआइ राजविदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी