विवाद में दीवार तोड़ने और ईंट चुराने का आरोप

सांझी दीवार को तोड़ दिया और ईंट चोरी करने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 12:37 AM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:08 AM (IST)
विवाद में दीवार तोड़ने और ईंट चुराने का आरोप
विवाद में दीवार तोड़ने और ईंट चुराने का आरोप

जासं, बठिडा : गांव दियोण में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर अपने घर में की गई सांझी दीवार को तोड़ दिया और ईंट चोरी करने की कोशिश की। थाना सदर बठिडा पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एक परिवार के तीन सदस्यों पर केस दर्ज किया है।

एएसआइ जसवीर सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दियोण ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका अपने भाई कृष्ण सिंह के साथ सांझा मकान है। मकान का बंटवारा होने के कारण वह अपने हिस्से की दीवार निकाल रहा था। इसके चलते उसके भाई कृष्ण सिंह, भाभी अमरजीत कौर व भतीजे सुखजिदर सिंह ने उक्त दीवार तोड़ दी और ईंट चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने पूरे परिवार पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी