कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे भी अपनाएं : गुप्ता

गांव जोधपुर रोमाना में केनरा बैंक की तरफ से पशु पालकों के लिए कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 06:36 PM (IST)
कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे भी अपनाएं : गुप्ता
कृषि के साथ-साथ सहायक धंधे भी अपनाएं : गुप्ता

संसू, संगत मंडी : बठिडा-डबवाली रोड पर स्थित गांव जोधपुर रोमाना में केनरा बैंक की तरफ से पशु पालकों के लिए कैंप लगाया गया। पशु पालकों को जानकारी देने के लिए विशेष तौर पर सीनियर वेटरनरी अफसर डॉ. राजिदर गुप्ता पहुंचे। डॉ. गुप्ता ने इस मौके किसानों को खेतीबाड़ी के साथ-साथ सहायक धंधे के तौर पर डेयरी फार्मिंग या बकरी पालन का पेशा अपनाने की सलाह दी। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि भैंसों के साथ साथ विदेशी गायों को रखे ताकि दूध से ओर अधिक आमदन प्राप्त की जा सके। डॉ. राजिदर गुप्ता ने किसानों को बनावटी गर्भधारण और सीमन के टीकों की पहचान बारे भी जानकारी दी, उन्होंने किसानों को पशुओं में आने वाले आम रोगों बारे भी प्राथमिक जानकारी दी और उनके इलाज बारे भी बताया। इसके बाद केनरा बैंक के ब्रांच मैनेजर संजय साहनी ने किसानों को बैंक की तरफ से चलती अलग-अलग स्कीमों बारे जानकारी दी।

उन्होंने किसानों को डेरी फार्मिंग, बकरी पालन का पेशा शुरू करने के लिए बैंक की तरफ से कब्जा करते अलग-अलग स्कीमों बारे जानकारी दी। गांव सरपंच इकबाल सिंह ने बैंक अधकारियों और डॉ. रजिदर गुप्ता इस यत्न के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके पर समित शर्मा, अविनाश, राजन जिदल, जश्नदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, जसपाल सिंह, जसपाल कौर, हरभगवान सिंह, अमरजीत सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी