ब्राह्मण सभा ने वितरित किया सैनिटाइजर व मास्क

श्री ब्राह्मण सभा द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 27 Apr 2020 05:07 PM (IST)
ब्राह्मण सभा ने वितरित किया सैनिटाइजर व मास्क
ब्राह्मण सभा ने वितरित किया सैनिटाइजर व मास्क

संवाद सहयोगी, मोगा : श्री ब्राह्मण सभा द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। मोहल्ला गुरुनानक पुरा में घर-घर जाकर यह समाज सेवा का कार्य किया। वही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए। इस दौरान संभा के जोगिदर शर्मा, अनिलदीप ने बताया कोरोना वायरस के कारण लगे क‌र्फ्यू के कारण लोगों का बाहर निकलना पूरी तरह से बंद हो गया है। ऐसे में दिन रात अलग अलग नाको पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को हर तरफ से सहयोग देना हम सबका फर्ज है। उसी तहत सोमवार को मास्क वितरित किए है। उन्होने कहा कि ब्राह्मण द्वारा समाजसेवी कार्य किए जाते है। उन्होंने कहा कि हमे घर में रहकर ही इस कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के बचाव करना है। घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करे। समय-समय पर अपने हाथ को साफ करने के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी