भाजयुमो के प्रदेश महासचिव का पार्टी सदस्यता से इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में सिख चेहरों की ओर से इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:08 AM (IST)
भाजयुमो के प्रदेश महासचिव का पार्टी सदस्यता से इस्तीफा
भाजयुमो के प्रदेश महासचिव का पार्टी सदस्यता से इस्तीफा

जासं, बठिडा : केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही पारित किए गए कृषि सुधार कानूनों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश में सिख चेहरों की ओर से इस्तीफे देने का सिलसिला जारी है। अब बठिडा जिले से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव बरिदर सिंह संधू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा तथा भाजयुमो के प्रांतीय अध्यक्ष भानू प्रताप राणा को भेजा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव मालविदर सिंह कंग और पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन सिंह गिल इस्तीफा दे चुके हैं। युवा नेता बरिदर संधू ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि मौजूदा हालात में किसान संगठन, आढ़ती, छोटे व्यापारी तथा मजदूर वर्ग केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए कृषि कानूनों के विरोध में सच की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के अपने महासचिव के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने पंजाब के प्रति कठोर रवैया अख्तियार किया हुआ है। इन कानूनों के बाद केंद्र सरकार ने माल गाड़ियां बंद करके पंजाब को आर्थिक तौर पर कमजोर कर दिया। अब पराली को आग लगाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना व पांच साल की कैद करने का फैसला भी गलत है। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान ने किसानों के प्रति भी गलत शब्दावली का प्रयोग किया है, जोकि निदनीय है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब का पुत्र होने के नाते पार्टी बाजी से ऊपर उठकर किसानों का साथ खड़े हैं।

chat bot
आपका साथी