भाजपा अपने दम पर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : रिशु

जिला देहाती से भाजयुमो के प्रधान रिशु गर्ग की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 03:54 PM (IST)
भाजपा अपने दम पर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : रिशु
भाजपा अपने दम पर 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी : रिशु

संवाद सूत्र, रामामंडी : जिला देहाती से भाजयुमो के प्रधान रिशु गर्ग की अगुवाई में भाजपा युवा मोर्चा की एक बैठक का आयोजन किया गया। मीटिग में भाजयुमो के जिला प्रभारी मनीष मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीटिग में पार्टी और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई । भाजयुमो के जिला प्रधान रिशु गर्ग ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है न तो सरकार बेरोजगारों के लिए कुछ कर सकी और न ही गरीबों के कल्याण के लिए सरकार ने कोई रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। इस मौके पर आदर्श शर्मा, गौरव कालड़ा, आकाश यादव, विक्की जांगरा, संदीप सिगला, जोनी बांसल, अनुज कुमार, नमन लहरी, कुलविदर बांसल, बब्बू बांसल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी