भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में बांटे दीये

अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण की खुशी में पूरे विश्व में जश्न का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:01 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में बांटे दीये
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में बांटे दीये

जासं, बठिडा : अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण की खुशी में पूरे विश्व में जश्न का माहौल है, जिसे लेकर बठिंडा भी पूरी तरह सजाया हुआ है जिसे लेकर रामभक्तों की और से शहर में दीपमाला के लिए शहरवासियों को दिए बांटे गए। श्रीराम भक्त व भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कहा कि अयोध्या में बन रही सृष्टि की धरोहर भव्य श्री राम मंदिर पूरे विश्व मे मिसाल बनेगी जिसका भूमि पूजन 5 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री व सभी धर्मों के संतों द्वारा किया जा रहा है। इस खुशी पर विभिन्न स्थानों पर दीये बांटे गए। इस मौके पर भाजपा के प्रवक्ता अशोक भारती, नेशनल कौंसिल मेम्बर मोहन लाल गर्ग, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य गुलशन वधवा, विजय सिगला, नवीन सिगला, भाजयुमो सचिव अशुतोष तिवाडी, सेंट्रल मण्डल के प्रधान मदन लाल, रविन्द्र गुप्ता, काटिया जी ज्ञान प्रकाश गर्ग, सुरिदर नैयर, परविदर बंसल, मीनू बेगम, शैली, रजनी, रमेश ढंड, डॉक्टर रुपिद्र, संजीव डागर आनन्द गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी