बरात नहीं लाया दूल्हा, दुल्हन ने थाने पहुंचाया परिवार

-दुल्हन का परिवार बठिंडा में करता रहा इंतजार, दूल्हा शादी से मुकरा - पुलिस ने किया केस दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Nov 2017 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 15 Nov 2017 03:00 AM (IST)
बरात नहीं लाया दूल्हा, दुल्हन ने थाने पहुंचाया परिवार
बरात नहीं लाया दूल्हा, दुल्हन ने थाने पहुंचाया परिवार

-दुल्हन का परिवार बठिंडा में करता रहा इंतजार, दूल्हा शादी से मुकरा

- पुलिस ने किया केस दर्ज, दूल्हे के माता-पिता से थाने बुलाकर की पूछताछ

जागरण संवाददाता, ब¨ठडा

शहर कीअमरपुरा बस्ती निवासी एक परिवार के यहां बरात आनी थी, लेकिन दूल्हे ने उनकी खुशियों पर पानी फेर दिया। दुल्हन और उसका परिवार 13 नवंबर को बरात की राह देखता रहा, लेकिन बरात चलने के अंतिम क्षणों में दूल्हा शादी से मुकर गया। लाखों रुपये खर्च कर बारात के स्वागत लिए की गई तैयारियां धरी रह गई। खुशियों वाले घर में सन्नाटा पसर गया। दूल्हे के शादी से अंतिम क्षणों में इन्कार करने पर दुल्हन व उसके परिवार ने लड़के के परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। लड़के के माता-पिता को थाने बुलाया गया, लेकिन उन्होंने भी लड़के की ओर से शादी से मना करने की ही बात दोहराई। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लड़की पक्ष ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल 2017 को उनकी बेटी की मोगा जिले के धर्मकोट के रहने वाले अनिल कुमार से सगाई हुई थी। उन्होंने सगाई पर काफी पैसा खर्च किया था। लड़के को बाइक व परिजनों को कई गिफ्ट दिए थे। 13 नवंबर को उन्हें बरात लेकर आना था। तय हुआ था कि दूल्हा 12 की रात को ही बठिंडा पहुंच जाएगा। 12 नवंबर को जब बरात नहीं आई तो लड़के के परिवार ने मौसम खराब होने की बात कही। 13 को भी लड़की पक्ष के लोग बरात का इंतजार करता रहा। फोन कर पूछने पर बताया कि लड़का शादी से इन्कार कर रहा है, इसलिए बरात नहीं आएगी।

जो धोखा दे जाए उससे समझौता नहीं, सबक सिखाना चाहती हूं

जिस लड़की की शादी होने वाली थी, वह भी अब इस घटना के बाद लड़के को सजा दिलाकर सबक सिखाना चाहती है। लड़की का कहना है कि जो अंतिम क्षणों पर धोखा दे जाए, ऐसे लड़के से शादी किसी कीमत पर नहीं करूंगी। कुछ भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार को जो आर्थिक व सामाजिक नुकसान हुआ, उसकी भरपाई करे।

एसएसपी के पास भी पहुंचे शिकायत लेकर

मंगलवार को भी युवती का भाई, माता-पिता और कुछ रिश्तेदार एसएसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे। एसएसपी के दफ्तर में नहीं होने पर पीड़ित परिवार की मुलाकात नहीं हो पाई।

लड़के के माता-पिता से हुई पूछताछ : चौकी इंचार्ज

वर्धमान चौकी इंचार्ज हरनेक ¨सह का कहना है कि युवक के माता-पिता को बुलाकर पूछताछ की गई है। इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी