स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया युवा दिवस

रेडक्रास की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 10:06 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया युवा दिवस
स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर मनाया युवा दिवस

जागरण संवाददाता, बठिडा: रेडक्रास की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। रेडक्रास भवन में आयोजित कार्यक्रम में 50 नौजवानों ने भाग लिया। फ‌र्स्ट एड ट्रेनर नरेश पठानिया ने कहा कि नौजवानों को स्वामी विवेकानंद के जीवन व शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। सचिव रेडक्रास दर्शन कुमार ने बताया कि आधुनिक भारत में स्वामी जी पहले आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने गरीब लोगों के लिए आवाज उठाई। इस दौरान नौजवानों को मास्क व साबुन भी बांटे गए। यहां संदीप शर्मा भी मौजूद थे। स्वामी विवेकानंद ने विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया: तलवार पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती पर युवा दिवस को समर्पित 'स्वामी विवेकानंद का जीवन और शिक्षाएं' विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आइएएस चन्द्र शेखर तलवार का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डा. विपन पाल सिंह ने युवा दिवस की बधाई दी। डा. रूबल कन्नौजिया ने प्रतिभागियों को मुख्य वक्ता का परिचय दिया। इस मौके पर चंद्र शेखर तलवार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान भारतीय संत थे। उन्होंने विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने आध्यात्मिक एकता और युवाओं में नई चेतना के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को नई चीजों को सीखने और अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए आत्म-नियंत्रण, अभ्यास और मन की एकाग्रता का मार्ग दर्शाया। प्रो. तिवारी ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का पालन करने की अपील की। अंत में कुलसचिव कंवल पाल सिंह मुंदरा ने सभी का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी