तेल की कीमतों पर कंट्रोल नहीं किया तो करेंगे संघर्ष : रूबी

आम आदमी पार्टी ने पिछले 14 दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार पर लोगों की लूट करने के आरोप लगाए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 11:50 PM (IST)
तेल की कीमतों पर कंट्रोल नहीं किया तो करेंगे संघर्ष : रूबी
तेल की कीमतों पर कंट्रोल नहीं किया तो करेंगे संघर्ष : रूबी

जागरण संवाददाता, बठिडा : आम आदमी पार्टी ने पिछले 14 दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर केंद्र सरकार पर लोगों की लूट करने के आरोप लगाए हैं। बठिडा हलका देहाती की विधायक प्रो. रूपिदर कौर रूबी ने बताया कि जब कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आ रही है तो भारत में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को किस कारण बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई देशों की सरकारें अपने नागरिकों को किसी न किसी ढंग से राहत दे रही है मगर यहां पर केंद्र सरकार लोगों को लूटने पर लगी है। जिन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने बढ़ाए गए तेल की कीमतों की वापिस नहीं लिया तो वह संघर्ष करेंगे।

chat bot
आपका साथी