आजादी दिवस पर दीवाली की तरह हर घर आंगन होगा रोशन

स्वतंत्रा दिवस की 75वीं वर्षगांठ को दैनिक जागरण यादगार बनाने जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 01:42 AM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 01:42 AM (IST)
आजादी दिवस पर दीवाली की तरह हर घर आंगन होगा रोशन
आजादी दिवस पर दीवाली की तरह हर घर आंगन होगा रोशन

जागरण संवाददाता, बठिडा: स्वतंत्रा दिवस की 75वीं वर्षगांठ को 'दैनिक जागरण' यादगार बनाने जा रहा है। इसके लिए हर घर को रोशन करवाया जाएगा। लोगों से अपील की जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस की रात लोग अपने घरों को दीपक, रंग बिरंगी लाइटों से रोशन करें। यह लोगों में देश भक्ति की भावना जगाने के लिए किया जा रहा है। आज हमको आजाद हुए 75 साल हो गए हैं, जिसके चलते हमें इस पर्व को एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए। इसके साथ आने वाली पीढ़ी को भी अच्छा संदेश मिलेगा।

इस संबंध में 'दैनिक जागरण' की ओर से वीरवार को अमरीक सिंह रोड की मार्केट के दुकानदारों के साथ बातचीत की गई। इस दौरान दुकानदारों ने अपना समर्थन देते हुए सहयोग देने का भरोसा दिया। वहीं लोगों से अपील की कि वह इस पर्व को त्योहार की तरह मनाएं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हर एक व्यक्ति इस दिन का जश्न मनाए। दुकानदारों ने यह भी कहा कि अगर आज से 75 साल पहले ही बात की जाए तो हम बहुत पीछे थे. लेकिन आज हमारे देश ने बहुत ज्यादा तरक्की की है। आज हम हर एक चीज में आगे जा रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि वह अपने घर व दुकानें तो सजाएंगे ही, साथ ही अन्य लोगों को भी अपील करेंगे कि वह इस दिन खुशी मनाएं। इसके अलावा उन्होंने हर किसी को अपने घर व दुकानों के बाहर तिरंगा लगाने की भी अपील की। आजादी का यह पर्व 75 साल बाद आया है। इस दिन हमें अपने घरों को रोशन करना चाहिए। हमें दीवाली की तरह दिए जलाने चाहिएं। यह एक अच्छा संदेश है, जो आने वाली युवा पीढ़ी को देश भक्ति के साथ जोड़े रखेगा। जबकि तिरंगा तो उन्होंने अभी से अपनी दुकान व घर पर लगा दिया है। लोगों को भी इस पर्व में भाग लेना चाहिए।

- प्रदीप गोयल दैनिक जागरण की ओर से यह अच्छी शुरूआत की गई है। इसके साथ हर किसी को अपने देश के बारे में पता लगेगा। आज हमारी युवा पीढ़ी देश भक्ति को भूल रही है। उनको यह याद करवाने के लिए यही समय है। अगर हम इस दिन को त्योहार की तरह मनाएंगे तो युवा पीढ़ी में भी अच्छा संदेश जाएगा। जो हमारे लिए आज जरूरी है।

संदीप अग्रवाल

---------

15 अगस्त को मैं तो अपने घर व दुकान को रोशन करूंगा ही, साथ ही अन्य लोगों को अभी अपील करूंगा कि वह इसमें भाग लें। क्योंकि यह एक अवसर है, जो हर रोज नहीं आता। इस अवसर को हमें उत्साह के साथ मनाना चाहिए। जबकि लोगों को हर घर तिरंगा मुहिम के तहत अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

- गगन गोपालिया हमें त्योहार की तरह ही राष्ट्र पर्व को मनाना चाहिए। सभी लोगों को अपना घर सजाना चाहिए। अगर हम अपने घरों को सजाएंगे तो हर परिवार के दूसरे सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इस प्रकार इस पर्व को सब लोग मना सकेंगे। मैं तो इसमें भाग लूंगा ही, साथ में अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगा।

- अमन कुमार

chat bot
आपका साथी