आरबीडीएवी स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह मनाया

संवाद सहयोगी, ब¨ठडा। आरबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब¨ठडा में हर वर्ष की तरह वेद प्रचार सप्ताह की

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 01:02 AM (IST)
आरबीडीएवी स्कूल में वेद प्रचार सप्ताह मनाया

संवाद सहयोगी, ब¨ठडा।

आरबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब¨ठडा में हर वर्ष की तरह वेद प्रचार सप्ताह की शुरुआत की ग‌र्इ्र। जिसके अंतर्गत संपूर्ण सप्ताह विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के साथ अलग-अलग वैदिक संस्कृति और आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इन गतिविधियों का संचालन विद्यालय के धर्म शिक्षक तिलकराज शास्त्री द्वारा होगा। इस अवसर पर स्वामी सूर्यदेव विशेष रूप से पधारे। उन्होंने सभी छात्रों को वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित करने हेतु अपने जीवन के अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि वेद हमारी संस्कृति के मूल हैं। इनमें निहित आत्मिक, समाजिक और बौद्धिक ज्ञान मानवीयता के उत्कर्ष हेतु अनिवार्य है। उन्होंने संस्कृत भाषा की सभी भाषाओं की जननी बताते हुए कहा कि हमें अपनी प्राचीन भाषा का पुनर्रुत्थान हेतु प्रयत्नशील रहना चाहिए।

इस मौके पर स्कूल के ¨प्रसिपल प्रमोद खुर्सीजा ने छात्रों को समुचित मार्गदर्शन करने के लिए और मूल्यवान शिक्षाएं देने के लिए स्वामी सूर्यदेव का धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी