श्रमिक संगठनों का धरना आज से

जासं, ब¨ठडा। श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में खेत मजदूर संगठन बुधवार से डीसी

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 07:58 PM (IST)
श्रमिक संगठनों का धरना आज से

जासं, ब¨ठडा।

श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में खेत मजदूर संगठन बुधवार से डीसी कार्यालय के समक्ष तीन दिवसीय धरना शुरू करेंगे। वहीं बुधवार की हड़ताल को कई श्रमिक और कर्मचारी संगठनों ने समर्थन दिया है। मजदूर मोर्चा में शामिल देहाती मजदूर सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महीपाल ने बताया कि 2 से 4 सितंबर तक डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। धरना दिनरात चलेगा।

मंगलवार को टीचर्स होम में पंजाब एंड यूटी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें भी सरकारी, अ‌र्द्ध सरकारी, पीआरटीसी सहित अन्य सरकारी संस्थानों के 16 कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में कर्मचारियों की नई भर्ती करने, महंगाई भत्ता, ठेका प्रथा बंद करने सहित अन्य मांगों पर विचार किया गया। वहीं 21 सूत्री मांगपत्र के समर्थन में ब¨ठडा हो रही तीसरी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी