नशे पर नियंत्रण को बने समान नीति : हरसिमरत

जासं, बठिंडा केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नशे पर नियंत्रण के लिए देश में समान नीति क

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 06:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 06:43 PM (IST)
नशे पर नियंत्रण को बने समान नीति : हरसिमरत

जासं, बठिंडा

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नशे पर नियंत्रण के लिए देश में समान नीति की जरूरत है। इस पर केंद्र स्तर पर विचार हो रहा है। पंजाब भी समान नीति बनाने की मांग केंद्र सरकार से निरंतर कर रहा है। हरसिमरत के अनुसार पंजाब के पड़ोसी राज्य नशा उगा कर आमदन कर रहे हैं। जबकि पंजाब को नशाखोरी के नाम पर कलंकित किया जा रहा है। शुक्रवार को दियोण गांव में बाबा फरीद गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूट के वार्षिक समारोह के उद्घाटन पर पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नशे के प्रति गंभीर हैं। वे रेडियो पर 'मन की बात' में इस पर चिंता जाहिर कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को आप के नेता अरविंद केजरीवाल से चुनौती मिलने के सवाल पर हरसिमरत बादल का जवाब था कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद जिस भी राज्य में चुनाव हुए हैं, वहां भी भाजपा की सरकार बनी है। अब दिल्ली में भी स्पष्ट बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। आप को दिल्ली में जनाधार नहीं मिलेगा।

प्रकाश सिंह बादल ने 18 वर्ष सजा काटी

केंद्र सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण देने के सवाल पर हरसिमरत ने कहा कि जिस तरह नेल्सन मंडेला ने अपने देश के नागरिकों की हितों की रक्षा के लिए 16 वर्ष जेल काटी। इसी तरह प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब के हितों के खातिर संघर्ष करते हुए 18 वर्ष जेल में बिताए। सरकार ने सरदार बादल का सम्मान किया है। यूरिया की कमी के सवाल पर हरसिमरत ने कहा कि केंद्र की ओर से बठिंडा व अन्य जिलों को कोटे के मुताबिक यूरिया उपलब्ध करवा दी गई है। कुछ बड़े किसानों ने यूरिया का स्टॉक कर लिया है। इसी वजह से छोटे किसानों को कमी महसूस हो रही है।

chat bot
आपका साथी