मंडी बोर्ड सचिव ने देखी खड़ी ट्राली में बोली व्यवस्था

जासं, बठिंडा पंजाब मंडी बोर्ड के चंडीगढ़ से आए सचिव दीपेंद्र सिंह व उप महाप्रबंधक हरप्रीत सिंह ने

By Edited By: Publish:Sat, 22 Nov 2014 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 22 Nov 2014 01:00 AM (IST)
मंडी बोर्ड सचिव ने देखी खड़ी ट्राली में बोली व्यवस्था

जासं, बठिंडा

पंजाब मंडी बोर्ड के चंडीगढ़ से आए सचिव दीपेंद्र सिंह व उप महाप्रबंधक हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को किलियांवाली व बठिंडा दाना मंडी का दौरा कर खड़ी ट्राली में नरमे की बोली व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों व व्यापारियों से मंडी की व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

स्थानीय दाना मंडी के सचिव हरप्यार सिंह बराड़ ने बताया कि मलोट दाना मंडी समिति की किलियांवाली व स्थानीय मंडी की कपास मंडी में खड़ी ट्राली में बोली और तुलाई व्यवस्था की जानकारी उक्त अधिकारियों ने व्यापारियों, अधिकारियों व किसानों से ली।

बठिंडा मंडी में आढ़तिया एसोसिएशन के प्रधान सतीश बब्बू व अन्य व्यापारियों ने सचिव व डीजीएम को बताया कि धान की सरकारी खरीद का सात नवंबर के बाद भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मंडी में पेयजल की समस्या रहती है। बरसात में पानी की निकासी नहीं होती है। शेड के अभाव में जिंस भीग जाती हैं।

उन्होंने दोनों अधिकारियों से कपास मंडी में शेड बनाने की मांग की है। कपास मंडी में शेड के बारे में डीजीएम ने आढ़तियों को बताया कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी