चार लाख नगदी व 10 तोले सोने के गहने चोरी

जिले के गांव छापा में एक किसान परिवार के घर में अज्ञात चोरों ने दाखिल होकर चोरी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 11:42 PM (IST)
चार लाख नगदी व 10 तोले सोने के गहने चोरी
चार लाख नगदी व 10 तोले सोने के गहने चोरी

जागरण संवाददाता, बरनाला : गांव छापा में एक किसान परिवार के घर में चोरों ने दाखिल होकर पेटी के ताले तोड़ कर चार लाख नगदी व 10 तोले सोने पर हाथ साफ कर फरार हो गए। थाना ठुल्लीवाल के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि किसान बलवीर सिंह पुत्र नन्द सिंह निवासी छापा ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह घर के गेट को ताला लगा कर अपने भतीजों के पास चला जाता था, जब उसने शाम को घर आकर उसने गेट खोल कर देखा तो पेटियां के ताले टूटे हुए थे व सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि अज्ञात चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़ने की बजाय एक तरफ की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए व पेटी में पड़ी 4 लाख रुपए की नगदी व 10 तोले सोना चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने बलवीर सिंह निवासी छापा के बयान के आधार पर अज्ञात चोरों खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी