किसान बोले, कानून रद होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा

कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा रेलवे स्टेशन पार्किंग आधार माल बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल धनौला संघेडा पेट्रोल पंप भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त समेत जिले में 12 अलग-अलग जगहों पर कृषि कानून को रद करवाने के लिए पक्का मोर्चा लगाया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:27 PM (IST)
किसान बोले, कानून रद होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा
किसान बोले, कानून रद होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा

संवाद सूत्र, बरनाला : कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा रेलवे स्टेशन पार्किंग, आधार माल, बरनाला बाजाखाना रोड शापिग माल, धनौला, संघेडा, पेट्रोल पंप, भाजपा के जिला प्रधान यादविदर शंटी समेत बड़बर व महलकलां टोल प्लाजा, भाजपा पंजाब नेता अर्चना दत्त समेत जिले में 12 अलग-अलग जगहों पर कृषि कानून को रद करवाने के लिए पक्का मोर्चा लगाया हुआ है।

इसके चलते प्रतिदिन किसानों की तरफ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाती है। शुक्रवार को भी किसान संगठनों के सदस्यों ने केंद्र सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून को रद नहीं कर देती, तब तक यह धरने प्रदर्शन समाप्त नहीं होंगे, बल्कि दिन प्रति दिन संघर्ष बढ़ता ही जाएगा।

उधर सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिग ट्रस्टी डा. एसपी सिंह ओबराय के निर्देश पर राष्ट्रीय प्रधान जस्सा सिंह संधू के नेतृत्व व जिला संगरूर प्रधान सुखमिदर सिंह की देखरेख में दिल्ली आंदोलन में किसानों को प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। जिला प्रधान सुखमिदर सिंह व सदस्य सतनाम सिंह दमदमी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से आंदोलन में शामिल किसानों को फ्री मेडिकल सुविधा, महिलाओं के लिए चार सौ बाथरूम चप्पल, कंबल, त्रिपालें, लंगर का सामान, पढ़ने के लिए पुस्तकों आदि की ट्रस्ट की ओर से सेवा की गई है। ट्रस्ट के डा. एसपी ओबराय ने आंदोलन दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को दस हजार रुपये पेंशन लगाई गई है। इस मौके परमानंद सिंह, सुखविदर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरमेल सिंह, यादविदर सिंह, कर्मजीत सिंह, जसवंत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी