26 को किसान बनाएंगे 'खेती बचाओं, लोकतंत्र बचाओं' दिवस

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि सुधार कानूनों को र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 03:49 PM (IST)
26 को किसान बनाएंगे 'खेती बचाओं, लोकतंत्र बचाओं' दिवस
26 को किसान बनाएंगे 'खेती बचाओं, लोकतंत्र बचाओं' दिवस

जागरण संवाददाता, बरनाला : केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीनों कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेलवे स्टेशन बरनाला के बाहर पार्किंग के समक्ष लगाया गया संयुक्त किसानों का रोष धरना बुधवार को 259वें दिन भी जारी रहा।

इस धरने में कनाडा निवासी हरदीप सिंह संधू पत्ती बरनाला ने किसान आन्दोलन की सहायता के लिए 75 हजार रुपये का फंड भेजा। धरने को संबोधित करते दर्शन सिंह उगोके, करनैल सिंह गांधी, मनजीत राज, गुरनाम सिंह ठीकरीवाला, हरचरण सिंह चन्ना, बलवीर कौर,गुरदर्शन सिंह, गुरचरण सिंह, गोरा सिंह, चरणजीत कौर, प्रेमपाल कौर, बलजीत सिंह, मेला सिंह कट्टू ने कहा कि 26 जून को दिल्ली रोष धरने के छह माह पूरे हो जाएंगे व 26 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लागू करके लाखों लोगों को जेलों में धकेल दिया था। किसान संगठन अब 26 जून को खेती बचाओं लोकतंत्र बचाओं दिवस मनाएंगे। रोष धरने में प्रीत कौर धूरी, गुरमेल सिंह कालेके, राजिदर शौंकी, गगनदीप कौर ने इंकलाबी कविताएं व गीत पेश किए।

chat bot
आपका साथी