किसानों और आढ़तियों ने किया शैलर मालिकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : गांव कुब्बे में किसानों और आढ़तिया ने रविवार को शैलर मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 04:05 PM (IST)
किसानों और आढ़तियों ने किया शैलर मालिकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन
किसानों और आढ़तियों ने किया शैलर मालिकों के खिलाफ रोष प्रदर्शन

संवाद सूत्र धनौला, बरनाला : गांव कुब्बे में किसानों और आढ़तिया ने रविवार को शैलर मालिकों के खिलाफ नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता सिकंदर ¨सह भूरे ने बताया कि सरकार की ओर से बनाए गलत कानून केवल किसान के लिए बने है, जिस कारण किसान मंडियों में परेशान होने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि धान की बिजाई लेट होने के कारण नमी की मात्रा ज्यादा है। आढ़तियों ने बताया कि शैलर मालिक की ओर सेउनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शैलर मालिक नमी की मात्रा ज्यादा कह कर उनके धान से भरे ट्रक शैलरों से वापिस मोड़ देते है या फिर इसको पास करने के लिए बोरियां की मांग करते है, जिस कारण किसानों व आढ़तिया का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को नमी की मात्रा बढ़ा कर 24 प्रतिशत कर देनी चाहिए, ताकि किसान का धान असानी से मंडियों में से उठाया जा सकें। इस अवसर पर ब्लॉक नेता सिकंदर ¨सह भूरे, लखवीर ¨सह, जो¨गदर ¨सह, रणदीप ¨सह, सज्जण ¨सह, हाकम ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी