कृषि विभाग की टीम ने खेत में धान की फसल लगा रहे किसान को रोका

बरनाला धान लगा रहे किसानों को कृषि विभाग की टीम ने रोक। संवाद सूत्र महलकलां बरनाला जिला मुख्य कृषि अफसर बरनाला डॉक्टर बलदेव सिंह के नेतृत्व म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:13 AM (IST)
कृषि विभाग की टीम ने खेत में धान की फसल लगा रहे किसान को रोका
कृषि विभाग की टीम ने खेत में धान की फसल लगा रहे किसान को रोका

संवाद सूत्र महलकलां, बरनाला :

जिला मुख्य कृषि अफसर बरनाला डॉक्टर बलदेव सिंह के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम द्वारा थाना महल कलां के प्रभारी जसविदर कौर की पुलिस पार्टी की देख रेख में गांव हहजड़ा में लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर लगते एक किसान के खेत में पहुंच कर किसान को अपने खेत में कददू करके धान की फसल लगाते को रोका गया व लगाए धान को 24 घंटे में जोत कर पंजाब सरकार व विभाग की हिदायतों के अनुसार 10 जून से धान की बिजाई करने की हिदायतें जारी की।

इस मौके पर पर भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर की जिला बरनाला इकाई के मीत प्रधान करनैल सिंह गांधी, जिला महासचिव नछत्तर सिंह सहौर, ब्लॉक प्रधान जगपाल सिंह सहजड़ा, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के •िाला प्रधान ज्ञानी निरभै सिंह छीनीवाल, ब्लाक प्रधान कुलविदर सिंह, भाकियू लक्खोवाल के ब्लाक प्रधान गुरध्यान सिंह सहजड़ा, इकाई प्रधान मग्घर सिंह धालीवाल, भाकियू डकौंदा के नेता मुख्त्यार सिंह व बलबीर सिंह आदि संगठनों के नेताओं के नेतृत्व में किसान नेताओं व वर्करों ने मौके पर पहुंच कर टीम का डट कर विरोध करते हुए कहा कि किसानों को खेतों में धान की बिजाई करने से रोकने के लिए होने वाले अधिकारियों का पूरी तरह डट कर विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि लेबर की कमी के मद्देनजर किसानों को धान की बिजवाई 10 जून से पहले करन की आज्ञा दी जाएं, कृषि सेक्टरों के लिए 10 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएं। इस अवसर पर किसान जगसीर सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी सहजड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए मजदूरों की बड़ी कमी के कारण धान की फसल लगाने के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा।

मुख्य कृषि अफसर डॉक्टर बलदेव सिंह ने कहा कि गांव सहजड़ा में एक किसान द्वारा पंजाब सरकार व विभाग की हिदायतों के उल्ट 10 जून की बजाय उससे पहले अपने खेत में धान की बिजाई कद्दू करके की जा रही थी। इस मामले संबंधी ब्लाक कृषि अफसर लखवीर सिंह द्वारा उसे अवगत करवाया गया था। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंच कर किसान संगठनों के नेताओं व किसानों को शांत करने के बाद किसान को बीजी धान की फसल 48 घंटों में से जोतने व नष्ट करने के लिए हिदायतें जारी करने के उपरांत सरकार व विभाग की शर्तों के अनुसार किसान को धान की बिजाई 10 जून से करन की अपील की। इस अवसर पर ब्लाक कृषि अफसर लखवीर सिंह, विकास कृषि अफसर डॉक्टर सतनाम सिंह, यादविन्दर सिंह, हरपाल सिंह के अलावा किसान नेता अमरीक सिंह भोला, जसमेल सिंह, भाई मनजीत सिंह सहजड़ा, कुलदीप सिंह सहजड़ा, डॉक्टर जरनैल सिंह सहौर व मुख्त्यार सिंह बाजवा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी