यूथ वेलफेयर क्लब ने लगाया खूनदान कैंप

शेर-ए-पंजाब यूथ वेलफेयर क्लब के प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में खूनदान का कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:19 AM (IST)
यूथ वेलफेयर क्लब ने लगाया खूनदान कैंप
यूथ वेलफेयर क्लब ने लगाया खूनदान कैंप

संवाद सहयोगी, अमृतसर

शेर-ए-पंजाब यूथ वेलफेयर क्लब के प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में खूनदान का कैंप लगाया गया। जलियांवाला बाग में सिविल अस्पताल के सहयोग के साथ क्लब द्वारा यह कैंप लगाया गया। कैंप में 123 यूनिट खून एकत्रित किया गया। खूनदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मान सिंह ने कहा कि खूनदान करने से शरीर में कोई भी कमजोरी नहीं आती है। इससे बढ़ा कोई दान नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों में हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर सेक्रेटरी संतोख सिंह, मनिदर सिंह सिमरन, मुख्यवंत पाल सिंह, रवि, संदीप, जसपाल सिंह, करनजीत सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी