प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण : महंत अनंतदास

प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण संभव हैं। हमें हमेशा प्रभु के नाम के साथ जुड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। रोजाना कुछ समय भक्ति के लिए निकालें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 12:00 PM (IST)
प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण : महंत अनंतदास
प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण : महंत अनंतदास

संवाद सहयोगी, अमृतसर : प्रभु सिमरन के साथ ही जीव का कल्याण संभव हैं। हमें हमेशा प्रभु के नाम के साथ जुड़कर जीवन व्यतीत करना चाहिए। रोजाना कुछ समय भक्ति के लिए निकालें। उक्त प्रवचन गद्दी श्री बावा लाल दयाल कर्मो ड्योढ़ी से निकाली गई प्रभात फेरी दौरान महंत अनंतदास महाराज ने किए। उन्होंने कहा कि भक्ति ही इस जीवन का उदद्ेश्य है। प्रभात फेरी भुषणपुरा, चौक मोहनी, लक्ष्मणसर चौक के क्षेत्रों में गई, जहां पर भक्तों ने फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया। संकीर्तन मंडलियों द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया। इस अवसर पर अनिल पवन गुप्ता, अजय महंत, दीपांशु, सुभाष हांडा, रजिदर ठेकेदार, गौरव कुमार, निरंदर चड्ढा आदि मौजूद थे। भजन गायक परमजीत छाबड़ा ने किया संकीर्तन

वहीं श्री दुग्र्याणा तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में करवाए जा रहे श्री हरिनाम संकीर्तन में सावंर म्यूजिक मंडली के परमजीत छाबड़ा ने अपने साथियों संग ठाकुर जी का गुणगान किया। मंदिर कमेटी की आरे संयोजक संजीव खन्ना, अनिल शौरी कपिल खन्ना, रोबिन कोहली ने संकीर्तन मंडली को सम्मानित किया। इस मौके पर विक्रम कुमार, रवि शर्मा, कृष्ण किशोरी, सिमरन कौर, स्नेहा, कर्णदीप आदि मौजूद थे। 24 को होगा वार्षिक साहित्यक समागम

पंजाबी साहित्य सभा जंडियाला गुरु दिल्ली पब्लिक स्कूल मानांवाला के सहयोग से 24 जनवरी को वार्षिक साहित्यक समागम करवाया जा रहा है। सभा के प्रधान एडवोकेट शुक्रगुजार सिंह व उप प्रधान सतिदर सिंह ने बताया कि समागम में विभिन्न धार्मिक व साहित्यक शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। समागम में पंजाबी मां बोली व पंजाबी साहित्य के बारे में विचार विमर्श कया जाएगा।

chat bot
आपका साथी