न्याय न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी

मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया की बैठक छेहरटा के संधू कालोनी में डॉ. हरीश शर्मा की अगवाई में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 11:40 PM (IST)
न्याय न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी
न्याय न मिलने पर दी संघर्ष की चेतावनी

संवाद सहयोगी, अमृतसर : मानवाधिकार संघर्ष कमेटी इंडिया की बैठक छेहरटा के संधू कालोनी में डॉ. हरीश शर्मा की अगवाई में हुई। बैठक में अखिल भारतीय हिदू महासभा के जिला प्रधान राज कुमार शर्मा ने भी शिरकत की। डॉ. हरीश व राज कुमार ने संयुक्त तौर पर कहा कि लाहौरी गेट स्थित सुविधा सेंटर में पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट लेने के लिए गए सतीश रिखी को पिस्तौल की नोक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह घटना सीसीटीवी में भी कैद है। इस बात की शिकायत पुलिस में की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। एक सप्ताह के भीतर आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की तो थाना लाहौरी गेट का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर सुशील शर्मा, कपिल शर्मा, दलजीत कोहली, राज कुमार खोसला, बख्शिदर बिल्ला, कुलवंत राय, वरियाम सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी