फताहपुर जेल में भिड़े कैदी, एक पर केस दर्ज

फताहपुर जेल में बंद दो कैदी बुधवार रात मामूली बात पर आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 03:52 PM (IST)
फताहपुर जेल में भिड़े कैदी, एक पर केस दर्ज
फताहपुर जेल में भिड़े कैदी, एक पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अमृतसर: फताहपुर जेल में बंद दो कैदी बुधवार रात मामूली बात पर आपस में भिड़ गए। जेल प्रशासन की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने वेरका स्थित बाहरा पति निवासी प्रदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप सिंह का जेल में बंद परमजीत सिंह नाम के कैदी से विवाद हो गया था। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। अन्य कैदियों ने किसी तरह झगड़ा छुड़ाया। जेल प्रबंधन ने जब जांच की तो पता चला कि प्रदीप सिंह ने हाथापाई की थी।

chat bot
आपका साथी