पुलिस की वर्दी पहन नाका लगा वाहन चालकों से ठगते थे पैसे, दो गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहन कर रात के समय राहगीरों को डरा-धमका कर उनके वाहनों की जांच करने के मामले में पुलिस थाना जंडियाला गुरु की ओर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 08:13 PM (IST)
पुलिस की वर्दी पहन नाका लगा वाहन चालकों से ठगते थे पैसे, दो गिरफ्तार
पुलिस की वर्दी पहन नाका लगा वाहन चालकों से ठगते थे पैसे, दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, अजनाला: पुलिस की वर्दी पहन कर रात के समय राहगीरों को डरा-धमका कर उनके वाहनों की जांच करने के मामले में पुलिस थाना जंडियाला गुरु की ओर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान पंजाब पुलिस से बर्खास्त सिपाही जिला गुरदासपुर के गांव डुल्ढ निवासी सुखविदर सिंह व एक्साइज रेड पार्टी के कर्मी गांव रायपुर कला निवासी पलविदर सिंह के रूप में बताई गई है।

पुलिस थाना जंडियाला गुरु के जांच अधिकारी एएसआइ पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि बीती रात वह पुलिस पार्टी के साथ अड्डा डडुआना में मौजूद थे। मुखबिर ने सूचना दी कि ये दोनों आरोपित पुलिस वर्दी पहनकर नाका लगाते थे और वाहनों को रोककर चालकों को चेकिग के नाम पर डरा धमका कर उनसे पैसे ऐंठते है। वे इस समय भी दोनों गांव मोड़ गिल्ला के पास नाकाबंदी कर वाहन चालकों से पैसे ऐंठ रहे है। जिस पर उन्होंने तुरंत रेड कर पुलिस पार्टी की सहायता से दोनों को काबू कर लिया। एएसआइ पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना जंडियाला गुरु में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया है जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी