विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के बारे में किया जागरुक

डीएवी पब्लिक स्कूल लारेंस रोड में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण असंतुलन पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 05:57 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 05:57 PM (IST)
विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के बारे में किया जागरुक
विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के बारे में किया जागरुक

जेएनएन, अमृतसर : डीएवी पब्लिक स्कूल लारेंस रोड में जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण असंतुलन पर जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्लोबल वार्मिंग के कारण जीवन को पैदा होने वाले खतरों के बारे में चिता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने इन समस्याओं से सबको अवगत करवाने के लिए प्ले कार्ड बनाकर और नारे लिखकर प्रार्थना सभा में सबको संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य तौर पर पहुंचे डीसी शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने जलवायु संकट को दूर करने के लिए सबाके मिलकर उसका समाधान निकालने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि गुरु नानक देवी जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए गांवो में 550 पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने प्लास्टिक के लिफाफे के प्रयोग को खारिज किया तथा किफायती दामों में कपड़े के बने थैलों की उपलब्धि करवाने का आश्वासन दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य नीरा शर्मा ने बच्चों के प्रयासों की की सराहना की।

chat bot
आपका साथी