आठ किलो हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात कुल आठ किलो हेरोइन सहित सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 03:43 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 06:51 PM (IST)
आठ किलो हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार
आठ किलो हेरोइन के साथ सात तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर : पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात कुल आठ किलो हेरोइन सहित सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो बाइक भी बरामद की गई है। एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के तार फताहपुर जेल से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक जुड़े हैं।

थाना घरिडा की पुलिस को सूचना मिली थी कि तरनतारन के सराय अमानत खां गांव निवासी सुखदेव सिंह, जशनदीप सिंह, हरजीत सिंह, कुलवंत सिंह और करणदीप सिंह के साथ हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की। पूछताछ में सामने आया कि सुखदेव सिंह का एक भाई बलदेव सिंह पहले से जेल में बंद हैं और उसके खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। सुखदेव सिंह अपने कारिदे कुलवंत सिंह, हरजीत सिंह और करणदीप सिंह के मार्फत हेरोइन की खेप दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में सप्लाई करता है।

एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को भारत-पाक सीमा पर स्थित सरकारी स्कूल की ग्राउंड से ड्रोन द्वारा गिराई गई चार पिस्तौल बरामद की गई थी। पता चला था कि उक्त हथियारों की खेप सुखदेव सिंह ने उठानी थी और फिर उन्हें सुरक्षित ठिकाने लगाना था। लेकिन वह समय रहते पुलिस के हत्थे चढ़ गई थी।

इसी तरह स्टेट स्पेशल आपरेशन सैल की टीम ने बटाला के कपूरी गेट निवासी प्रिस और घुमान कलां गांव निवासी करणबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन किलो हेरोइन, एक बाइक बरामद की गई है।

chat bot
आपका साथी