Punjab Politics: निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 20 मंडलों में नियुक्त किए प्रधान

भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव फतेह करने के लिए अपनी तैयारियां तेज कर ली है। भाजपा ने शहर के 20 के 20 मंडलों में मंडल प्रधान नियुक्त कर दिए है। भाजपा की ओर से हर विधानसभा हलके में चार-चार मंडल बनाए गए हैं।

By Swati SinghEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2023 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2023 10:26 AM (IST)
Punjab Politics: निकाय चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सभी 20 मंडलों में नियुक्त किए प्रधान
भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव फतेह करने के लिए अपनी संगठनात्मक रफ्तार तेज कर दी है

अमृतसर, जागरण संवाददाता। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव फतेह करने के लिए अपनी संगठनात्मक रफ्तार तेज कर दी है। हाल ही में जिला टीम की घोषणा करने के बाद अब भाजपा ने शहर के 20 के 20 मंडलों में मंडल प्रधान नियुक्त कर दिए है।

जिला प्रधान डा. हरविंदर सिंह संधू की ओर से सोमवार को घोषित किए गए मंडल प्रधानों में विधानसभा हलका पश्चिमी के खंडवाला मंडल का प्रधान नरेश रीको, नारायणगढ़ छेहरटा मंडल का प्रधान दर्शन लाल, पुतलीघर गुमटाला मंडल का प्रधान शिव कुमार, कोट खालसा मंडल का प्रधान शाम भगत को नियुक्त किया गया है।

हलका पूर्वी के वेरका मंडल का प्रधान गुरमुख सिंह बल, हुसैनपुरा मंडल का प्रधान वरिंदर सिंह स्वीटी, गोबिंद नगर का मंडल प्रधान रमन रठौर, शिवाला मंडल का प्रधान राकेश महाजन को बनाया गया है। विधानसभा हलका उत्तरी के रणजीत एवेन्यू मंडल का प्रधान मोनू महाजन, सिविल लाइन मंडल का प्रधान सुधीर, कश्मीर एवेन्यू मंडल का प्रधान अमित, बाईपास मंडी का प्रधान किशोर को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें Punjab News: कार्मल कान्वेंट हादसे में स्कूल को क्लीन चिट, इंजीनियरिंग विभाग को ठहराया जिम्मेदार

भाजपा के लिए निकाय चुनाव है चुनौती

भाजपा की ओर से हर विधानसभा हलके में चार-चार मंडल बनाए गए हैं। अब इन मंडलों के प्रधानों की घोषणा के बाद टीमों का गठन होना है और इन टीमों के लिए सबसे बड़ी पहली चुनौती इस साल होने वाले निकाय चुनाव है। शहर के 85 वार्डों में साल 2017 के निकाय चुनाव की बात करे तो परफार्मेंस ठीक नहीं रही थी और मात्र छह पार्षद ही जीतकर निगम सदन में पहुंचे थे।

केंद्रीय व दक्षिण में ये बने प्रधान

भाजपा की ओर से विधानसभा हलका केंद्रीय के जलियांवाला बाग मंडल का प्रधान विपुल तलवाड़, नवाकोट डेमगंज मंडल का प्रधान टहल सिंह, कटड़ा भाई संत सिंह का प्रधान रोमी चोपड़ा, इस्लामाबाद हरीपुरा मंडल का प्रधान प्रदीप सरीन को लगाया गया है। विधानसभा हलका दक्षिणी के कोट बाबा दीप सिंह मंडल का प्रधान रिशी चोपड़ा, लक्ष्मणसर मंडल का प्रधान गुरप्रीत सिंह राजा, सुल्तानविंड मंडल का प्रधान लखबीर सिंह और कोट मित सिंह मंडल का प्रधान राजकुमार को नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी