राज्य सरकार फैक्ट्रियांचलाने का समय बढ़ाएं : आनंद

। वार्ड 24 से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि लॉकडाउन खुलने से थोड़ी राहत तो मिली है लेकिन अब भी मजदूरों के लिए खर्चा निकालना मुश्किल हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 11:14 PM (IST)
राज्य सरकार फैक्ट्रियांचलाने का समय बढ़ाएं : आनंद
राज्य सरकार फैक्ट्रियांचलाने का समय बढ़ाएं : आनंद

संवाद सहयोगी, अमृतसर

वार्ड 24 से आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि लॉकडाउन खुलने से थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन अब भी मजदूरों के लिए खर्चा निकालना मुश्किल हो चुका है। सरकार की ओर से फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्री चलाने की इजाजत हफ्ते में चार दिन दी गई है। फैक्ट्री मालिकों की ओर से हफ्ते में चार दिन मजदूरों से काम करवाया जाता है। पूरा महीना बीतने के बाद सिर्फ 15 दिन की दिहाड़ी ही बनती है। जिस कारण मजदूर वर्ग परेशान है। पंजाब सरकार फैक्टरी चलाने का समय बढ़ाए। वहीं, कुछ फैक्ट्रियों में मजदूरों से आठ घंटे की बजाय 12 घंटे काम करवाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी