सहोदया स्कूल कांप्लेक्स ने प्रिसिपलों को किया सम्मानित

अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह साडा पिड अटारी बाईपास में करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 05:27 PM (IST)
सहोदया स्कूल कांप्लेक्स ने प्रिसिपलों को किया सम्मानित
सहोदया स्कूल कांप्लेक्स ने प्रिसिपलों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, अमृतसर: डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिवस को समर्पित अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह साडा पिड अटारी बाईपास में करवाया गया। इस मौके पर डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लों मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। साडा पिड के एमडी ईश गंभीर, वंदना गंभीर व सहोदया स्कूल कांप्लेक्स अमृतसर के चेयरमैन डॉ. धर्मवीर सिंह ने मेहमान का स्वागत किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। कार्यक्रम के कोर्डिनेटर डॉ. धर्मवीर सिंह ने मुख्य अतिथि तथा सभी उपस्थित प्रधानाचार्यों का हार्दिक अभिनन्दन किया। डीसी ढिल्लों, इश गंभीर, वंदना गंभीर, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. अंजना गुप्ता ने अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और कपूरथला के स्कूलों के लगभग 90 प्रधानाचार्यों को सम्मान चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने साडा पिड में खूब आनंद उठाया।

chat bot
आपका साथी