प्रभात झा ने कहा- सिद्धू दंपती भाजपा में ही रहेंगे, नवजोत का कुछ भी बोलने से इन्‍कार

भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्‍नी डा. नवजाेत कौर सिद्धू भाजपा छोड़कर किसी पार्टी में नहीं जाएंगे। प्रभात झा जब यह कह रहे थे तो वहंर मौजूद डा. नवजोत ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 09 Apr 2016 12:57 PM (IST) Updated:Sat, 09 Apr 2016 01:45 PM (IST)
प्रभात झा ने कहा- सिद्धू दंपती भाजपा में ही रहेंगे, नवजोत का कुछ भी बोलने से इन्‍कार

जागरण संवाददाता, अमृतसर। भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा का दावा है कि पूर्व सांसद नवजाेत सिंह सिद्धू और उनकी सीपीएस पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू पार्टी छोड़ कर कहीं नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धू दंपती किसी दूसरी पार्टी में नहीें जाएंगे। दोनों का भाजपा से अटूट नाता है। लेकिन, इस दौरान उनके साथ मौजूद डा. नवजाेत कौर सिद्धू की प्रतिक्रिया कुछ और संकेत दे गई। डा. नवजाेत से इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर उन्होंने इशारों में कहा कि वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगी।

प्रभात झा ने डा. नवजोत कौर सिद्धू की तारीफों के पुल बांधे

बता दें कि अमृतसर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर त्यागपत्र वापस लेने वाली डा. सिद्धू ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को कठघरे में खड़ा कर दिया था। प्रभात झा ने दावा किया कि सिद्धू दंपती किसी दूसरी पार्टी में नहीं जाएंगे, न ही भाजपा छोड़ेंगे। दोनों भाजपा के कार्यकर्ता हैं। वे भाजपा में ही जिएंगे व मरेंगे। भाजपा छोडऩे की गलतफहमी को कार्यकर्ता दूर करें।

पढें : प्लंबर से पंजाब की राजनीति के अंबर तक पहुंचे विजय सांपला

डा. नवजोत ने पार्ट के प्रदेश प्रभारी की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से किया मना

वहां मौजूद डा. नवजोत सिद्धू से इस पर प्रतिक्रिया मांगने पर वह मुस्कुरा दीं। कुछ पल चुप रहीं, फिर मुंह पर अंगुली रखकर बोलीं-'मैंने मौन धारण किया हुआ है।'

नवजोत सिंह सिद्धू और डा. नवजाेत कौर सिद्धू।

अमृतसर के नतीजों पर नाखुशी

प्रभात झा यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धू दंपती की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमृतसर संसदीय सीट के चुनाव परिणाम उम्मीदों के अनुसार नहीं आए। डा. नवजोत कौर सिद्धू एक सुयोग्य नेता हैं। राजनीतिक योग्यता कभी नहीं मरती। लोगों के बीच काम करने वाला नेता ही जीवित रहता है। डा. सिद्धू इसकी एक उदाहरण हैं।

पढ़ें : पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीर दविंदर पार्टी से निष्कासित

वह यहीं नहीं रुके, उन्हाेंने कहा कि राजनीति में कब किसी के भाग्य का सितारा जाग जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा व नीतियों के आधार पर काम करते रहें। उन्होंने कहा कि कभी कार्यकर्ता को लगता है कि उसका राजनीतिक जीवन समाप्त हो गया है, लेकिन अचानक पार्टी उसे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे देती है, जिसकी कल्पना शायद किसी ने न की हो। प्रभात झा ने कहा कि डा. सिद्धू ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अथक परिश्रम किया है। इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे।

श्वेत मलिक भी राजनीतिक वनवास झेल रहे थे

प्रभात झा ने चुटकी लेते हुए कहा कि श्वेत मलिक भी राजनीतिक का वनवास झेल रहे थे। जब उन्होंने मलिक को राज्यसभा भेजने का पार्टी का फैसला सुनाया, तो श्वेत मलिक ने कहा कि भाई साहिब मुण्े विश्वास नहीं हो रहा है। मलिक को पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। पार्टी से ऊंचा कोई नहीं है। यह हर कार्यकर्ता को याद रखना होगा।

chat bot
आपका साथी