7.50 करोड़ की लूट में पुलिस जिम्मेदार : मन्ना

अमृतसर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप ¨सह मन्ना ने कहा कि गुरु बाजार में हुई 7.50 करोड़ की लूट पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:55 PM (IST)
7.50 करोड़ की लूट में पुलिस जिम्मेदार : मन्ना
7.50 करोड़ की लूट में पुलिस जिम्मेदार : मन्ना

जागरण संवाददाता, अमृतसर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव व प्रवक्ता मनदीप ¨सह मन्ना

ने कहा कि गुरु बाजार में हुई 7.50 करोड़ की लूट पुलिस प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है।

पुलिस इस घटना में अपनी नालायकी को छुपाने के लिए सर्राफा व्यापारियों को अपनी सुरक्षा की खुद व्यवस्था करने की नसीहत दे रही है। अगर सरकारें देश में सब से अधिक टैक्स अदा करने वाले व्यापारियों को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है तो फिर इन व्यापारियों से करोड़ों

रुपये क्यों वसूल रही है। मन्ना सोमवार की दोपहर सर्राफा व्यापारियों की ओर से अपने कारोबार बंद रख कर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर उनसे मिलने पहुंचे थे।

मन्ना ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने बयान दिया है कि व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा आप ही करें। तो फिर सरकार को 50 हजार से अधिक पुलिस कर्मी भर्ती कर उन्हें करोड़ों रुपये वेतन व अन्य सुविधाएं देने की क्या जरूरत है। उन्होंने बताया कि असल में अमृतसर जिले में नीचे से लेकर उपर तक सारे पुलिस विभाग के अधिकारियों और

कर्मचारियों को बदले जाने की जरूरत है। जो एएसआइ यहां चौकी में लगा था वह आज अफसर बनकर तैनात है। छोटे से लेकर बड़े अपराधी तक इन पुलिस अधिकारियों के ¨लक हैं जिस कारण अपराधी उन पुलिस अधिकारियों के प्रति कथित दोस्ताना व्यवहार भी रखते हैं।

पूर्व मंत्री जोशी ने भी दिखाए लूटकांड पर तल्ख तेवर

भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल जोशी ने सोमवार को धरने पर बैठा सर्राफा कारोबारियों का सहयोग किया। उन्होंने कारोबारियों से कहा कि वह प्रत्येक हालातों में उनके साथ खड़े हैं। जोशी ने कहा कि आज पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं रही। अगर गुरु बाजार जैसा इलाका सुरक्षित नहीं है तो फिर शहर में कोई व्यक्ति सुरक्षित नही है। कांग्रेस की सरकार द्वारा विकास करवाना तो दूर यह

सरकार प्रदेश में शांति का माहौल बनाए रखना में भी असमर्थ है। जोशी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह को गुहार लगाई है कि वह प्रदेश में कुंभकरण की नींद सो रहे लॉ एंड ऑर्डर की ओर ध्यान दें। ताकि उक्त घटना के दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके। इस मौके पर उनके साथ पार्षद अमन ऐरी, जरनैल ¨सह ढोट, मानव तनेजा, प्रदीप सरीन, संजय

शर्मा, राजेश कंधारी, नवदीप हांडा, बल¨वदर बब्बा, टीनू मेहरा, विक्की भल्ला, राजेश टोनी, पारस पूजी, रक्षित शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी