पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल जनता को किया जागरूक

कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने सोमवार की दोपहर हलका पूर्वी में फ्लैग मार्च निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:07 AM (IST)
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल जनता को किया जागरूक
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल जनता को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने सोमवार की दोपहर हलका पूर्वी में फ्लैग मार्च निकाला। यह जागरुकता अभियान केवल सड़क तक ही सीमित नहीं था, बल्कि इसमें पुलिस फोर्स घर-घर और गली-गली में जाकर लोगों को परिवार के साथ घर के अंदर रहने की अपील कर रही थी। लोगों को बताया जा रहा था कि घर में रहने से ही नामुराद बीमारी से जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

एसीपी सुशील कुमार की अगुवाई में मकबूलपुरा थाना प्रभारी हरसिमरन कौर, वल्ला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह के साथ दोपहर दो बजे फ्लैग मार्च शुरू किया गया। लगभग चार घंटे तक आधे से ज्यादा इलाके को पुलिस फोर्स ने गणमान्यों के साथ तय कर लिया गया था। इस बीच कई जरूरतमंदों को राशन और बना हुआ खाना भी वितरित किया गया।

chat bot
आपका साथी