जगदीश हत्याकांड : आरोपितों के खिलाफ एलओसी जारी करवाएगी पुलिस

लोहड़ी वाली रात जगदीश सिंह उर्फ माड़ी मेघा की हत्या में शामिल आरोपित सुखचैन सिंह उर्फ राजा विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस को पता चला है कि वह अपने तीन भाई मंदीप सिंह उर्फ लाडा और अमनचैन सिंह को भी कानूनी पचड़े से बचाने के लिए विदेश ले जाने की फिराक में है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:23 PM (IST)
जगदीश हत्याकांड : आरोपितों के खिलाफ एलओसी जारी करवाएगी पुलिस
जगदीश हत्याकांड : आरोपितों के खिलाफ एलओसी जारी करवाएगी पुलिस

जागरण संवाददाता, अमृतसर : लोहड़ी वाली रात जगदीश सिंह उर्फ माड़ी मेघा की हत्या में शामिल आरोपित सुखचैन सिंह उर्फ राजा विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस को पता चला है कि वह अपने तीन भाई मंदीप सिंह उर्फ लाडा और अमनचैन सिंह को भी कानूनी पचड़े से बचाने के लिए विदेश ले जाने की फिराक में है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए लगातार छापामारी कर रही है। वहीं पुलिस तीनों अब आरोपितों के विदेश जाने से रोकने के लिए एलओसी (लुक आउट सर्कुलर) जारी करवाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उक्त तीनों आरोपित देश के किसी भी एयरपोर्ट से विदेश नहीं जा पाएंगे।

बी डिवीजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। बता दें पुलिस उक्त आरोपितों के पिता बलविदर सिंह बिल्ला को घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह है मामला

सुल्तानविड रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह नगर में रहने वाले जगदीश सिंह उर्फ माड़ी मेघा एसजीपीसी में भी नौकरी कर चुके थे। अब वह वार्ड नंबर 37 में होने वाले निगम के उपचुनाव की तैयारी कर रहे थे। इलाके में रहने वाला मंदीप सिंह दो साल पहले तक जगदीश सिंह का काफी अच्छा दोस्त था। किसी कारण उनकी आपस में बिगड़ गई। दोनों में कुछ दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। लोहड़ी वाली शाम को दोनों परिवार अपनी छत पर पतंगबाजी कर रहे थे। इस बीच दोनों में कुछ कहासुनी हुई थी। रात को जगदीश सिंह अपने गली में अपने साथियों के साथ खड़ा था। मौका पाकर मंदीप सिंह, अपने भाई सुखचैन सिंह उर्फ राजा, अमनचैन सिंह, लाडा, पिता बलविदर सिंह बिल्ला व कुछ अज्ञात साथियों के साथ गली में पहुंच गया। आरोपितों ने गोलियां चलाकर जगदीश की हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि सुखचैन सिंह कुछ दिन पहले ही लोहड़ी मनाने के लिए विदेश से लौटा था।

chat bot
आपका साथी