प्लास्टिक की डोर से बिजली आपूर्ति प्रभावित

लोहड़ी पर हुई पतंगबाजी की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक की डोर ने बिजली आपूर्ति प्रभावित कर दी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM (IST)
प्लास्टिक की डोर से बिजली आपूर्ति प्रभावित
प्लास्टिक की डोर से बिजली आपूर्ति प्रभावित

जागरण संवाददाता, अमृतसर : लोहड़ी पर हुई पतंगबाजी की वजह से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक की डोर ने बिजली आपूर्ति प्रभावित कर दी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सब अर्बन सर्किल में ग्रामीण इलाकों को छोड़कर अजनाला के चक्क डोगर बिजली घर के सिवाय ईस्ट डिवीजन के विभिन्न इलाकों में बिजली बंद रही है, जिसमें प्लास्टिक की डोर ही मुख्य वजह बनी है। गोपाल नगर सब डिवीजन में बुधवार रात को भी कई इलाकों में बिजली बंद की समस्या से लोग जूझते रहे।

सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) गुरबख्श सिंह शेरगिल ने कहा कि प्लास्टिक की डोर तारों में फंसने की वजह से कुछ इलाकों में बिजली की समस्या आई है, जिसकी बहाली के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। देर रात को कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट ढूंढकर सप्लाई बहाल की गई। सिटी सर्किल में 11 केवीए फीडर चट्ठा राइस मिल की सप्लाई वीरवार को लगभग 45 मिनट बंद रही है। जबकि कैनेडी एवेन्यू में दो घंटे, फोकल प्वाइंट में आधा घंटा और दिलबाग नगर कोट बाबा दीप सिंह में भी कुल मिलाकर 40 मिनट पतंगों व प्लास्टिक की डोर ने बिजली की सप्लाई में बाधा डाली है, जिसे पावरकाम के कर्मचारियों ने शाम को चालू कर दिया था। उधर, तरनतारन में चाइनीज डोर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। कुलजीत सिंह हनी पट्टी से विवाह समारोह में शामिल होने के बाद तरनतारन लौट रहा था। गांव नत्थूचक्क के पास चाइनीज डोर की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हनी जब बेसुध होकर सड़क पर गिरा तो राहगीरों ने उसे उपचार के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया। कुलजीत ने बताया कि उसने रूमाल से चेहरे को ढका था, लेकिन फिर भी चाइनीज डोर ने उसे लहूलुहान कर दिया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल का कहना है कि चाइनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ छापामारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस मुहिम में लोगों ने साथ नहीं दिया।

chat bot
आपका साथी