गर्मी से भिखारी की मौत

संवाद सूत्र, छेहरटा : थाना छेहरटा के अधीन चौकी घन्नुपुर काले की पुलिस का रामतीर्थ रोड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 05:56 PM (IST)
गर्मी से भिखारी की मौत
गर्मी से भिखारी की मौत

संवाद सूत्र, छेहरटा : थाना छेहरटा के अधीन चौकी घन्नुपुर काले की पुलिस का रामतीर्थ रोड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। चौकी इंचार्ज अरजन ने कहा कि रामतीर्थ रोड स्थित एक अस्पताल के निकट मीट वाले खोखे में उनको एक अज्ञात शव मिला है। यह व्यक्ति भिखारी था। बीती रात जब खोखा मालिक आया तो देखा कि खोखे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसने तुरंत चौकी घन्नुपुर में शिकायत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए डेड हाउस अमृतसर में रखा है। पुलिस ने आशंका जताई कि व्यक्ति की अधिक गर्मी पड़ने के कारण मौत हुई है।

chat bot
आपका साथी