ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी श्मशेर का किया स्वागत

टोक्यो ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत में अहम रोल अदा करने वाले ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी शमशेर सिंह का गांव अटारी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 06:28 AM (IST)
ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी श्मशेर का किया स्वागत
ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी श्मशेर का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, अटारी : टोक्यो ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत में अहम रोल अदा करने वाले ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी शमशेर सिंह का गांव अटारी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उसके घर बधाई देने के लिए प्रशंसकों का तांता उमड़ना शुरू हो गया।

गांव वासियों, प्रजापत बिरादरी व इलाका वासियों ने उसको गुरु घर की बख्शीश सिरोपा व फूलों का हार डाल कर उसका स्वागत किया और मिठाई से मुंह मीठा करवाया।

शमशेर सिंह अटारी ने कहा कि इस कामयाबी में अहम रोल अदा करने वाले उसके बचपन के कोच नवदीप सिंह लाली, किरणदीप सिंह व उसके परिवार का बड़ा योगदान है। गांव की ग्राउंड से अपना सफर शुरू करके सुरजीत अकादमी जालंधर की टीम का हिस्सा बनाया। जहां उसने पंजाब की ओर से पांच बार नेशनल गेम्स में हिस्सा लिया। जिसमें उनकी टीम ने तीन गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल हासिल किए।

उसी मेहनत के फलस्वरूप आज भारत की टीम में खेलने का मान हासिल हुआ है। टोक्यो में पूरी टीम की ओर से बेहतर प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पांच के मुकाबले शून्य से हरा कर जीत प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल जीता। शमशेर के पिता ने गांव वासियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शमशेर सिंह के पिता हरदेव सिंह, माता हरप्रीत कौर, ताया सुखदेव सिंह, दादी सुरजीत कौर, गुरदेव सिंह, मल्ली टेलर, केमी ढिल्लो, विजय कुमार आदि ने शमशेर का हौसला बढ़ाया। आतिशबाजी की गयी और भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई गयी।

chat bot
आपका साथी