मिस्टर एंड मिस पंजाब-2019 इंडिया सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले आज

अमृतसर फेम म्यूजिक बॉलीवुड मॉडल स्टूडियो द्वारा गुरु नगरी में मेगा मॉड¨लग कंटेस्ट मिस्टर एंड मिस पंजाब 2019 इंडिया सीजन-3 का सोमवार को होटल हयात में ग्रैंड फिनाले होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM (IST) Updated:Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM (IST)
मिस्टर एंड मिस पंजाब-2019 इंडिया  सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले आज
मिस्टर एंड मिस पंजाब-2019 इंडिया सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले आज

-शो की पूर्व संध्या पर मिस इंडिया रश्मि सचदेवा ने प्रतिभागियों को सिखाए टिप्स

-शो में दैनिक जागरण और पंजाबी जागरण मीडिया पार्टनर है फोटो-82 व 83

जागरण संवाददाता, अमृतसर

फेम म्यूजिक बॉलीवुड मॉडल स्टूडियो द्वारा गुरु नगरी में मेगा मॉड¨लग कंटेस्ट मिस्टर एंड मिस पंजाब 2019 इंडिया सीजन-3 का सोमवार को होटल हयात में ग्रैंड फिनाले होगा। शो की पूर्व संध्या पर होटल कंट्रीइन में प्रतिभागियों को मिस इंडिया रश्मि सचदेवा ने मंच पर आने से पहले विशेष टिप्स सिखाए। शो में दैनिक जागरण और पंजाबी जागरण मीडिया पार्टनर हैं। शो के ऑर्गेनाइजर परमजीत ¨सह (डायरेक्टर परम आर्ट) ने बताया कि शो के जरिए युवा लड़के लड़कियों को एक प्लेटफार्म मिलेगा, जोकि एक मॉडल और अदाकार बनना चाहते हैं। इससे पहले भी परम आर्ट ने शो आयोजित करवाए हैं, जिनमें बहुत से लड़के-लड़कियों को सीरियलों सहित पंजाबी गीतों और फिल्मों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। परम आर्ट माशा अली, रणजीत राणा और फिरोज खान आदि गायकों के गाने कर चुके हैं और उनके सहयोग से फेम चेहरों में शामिल सोनिया मान, अमन हुंदल, श्रुति तुली, मनप्रीत और सैम बल के नाम शामिल है।

साल-2019 का शो होगा यादगारी: परम आर्ट

शो के ऑर्गेनाइजर परमजीत ¨सह (डायरेक्टर परम आर्ट) का कहना है कि साल-2019 के शुभारंभ में उनका शो एक यादगारी होगा। शो में खासतौर पर अमृतसर के अलावा पंजाब के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ मुंबई व राजस्थान आदि से भी लड़के-लड़कियां भाग लेंगे। शो में एसके ज्वेलर्स, गोगी ज्वेलर्स, प्रकाश हॉस्पिटल, अरोड़ा हॉस्पिटल, माही कलेक्शन, बिल्ले दी हट्टी, कलर लॉन्ज, अवसम स्विस वॉच, एचआई होटल कंट्री इन, रबाब ज्वेलर्स, एडवांटेज एडवरटाइ¨जग विशेष सहयोग दे रहे हैं। शो में दैनिक जागरण और पंजाबी जागरण के अलावा स्टेट अफसर-कम-सचिव नगर निगम सुशांत भाटिया, विपन राणा, एडवोकेट संदीप गोरसी, गौरव गुप्ता आदि का सहयोग है। जबकि निर्याणकों में डिजाईनर वितिका मरवाहा ख्वाबदा, डा. हरलीन कौर, रश्मि सचदेवा, अनमोल काहलों, सुजाता शर्मा, नेहा मिस इंडिया अपनी भूमिका निभाएंगे।

chat bot
आपका साथी