पार्षद ने चेकअप कैंप का किया शुभारंभ

पार्षद सोनी ने गांव फताहपुर में लिया विकास कार्यो का जायजा। फोटो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 12:59 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 12:59 AM (IST)
पार्षद ने चेकअप कैंप का किया शुभारंभ
पार्षद ने चेकअप कैंप का किया शुभारंभ

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर: पार्षद विकास सोनी ने गांव फताहपुर स्थित सरकारी अस्पताल में दांतो के निशुल्क चेकअप कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में शहर के माहिर दांतो के डॉक्टरों ने मरीजों का फ्री चेकअप करके उन्हें दवाईयां वितरित की। पार्षद विकास सोनी ने इस दौरान इलाके मे चल रहे विकास कार्यो का जायजा भी लिया। पार्षद सोनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने व्यक्तिगत रुप से इस वार्ड को विकसित करने का फैसला लिया है। वार्ड में लोगों की समस्याओं को हल करवाने के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है। इस मौके पर पार्षद लखविदर सिंह, द्वारका दास, परमजीत सिंह चोपड़ा, करतार सिंह फौजी, बिट्टू बाजवा, निशान सिंह, रोबिन समरा, हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी