जिम्नास्टिक में बच्चों ने दिखाया दमखम

श्री राम आश्रम स्कूल ने किया जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 12:17 AM (IST)
जिम्नास्टिक में बच्चों ने दिखाया दमखम
जिम्नास्टिक में बच्चों ने दिखाया दमखम

जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर: श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल द मॉल के विद्यार्थियों ने जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा पीबीएन स्कूल में आयोजित डिस्ट्रिक चैंपियनशिप में भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों की टीम में मृदुल चावला, रुद्राक्ष, हिमांशु, कर्ण कुमार, वंश, तनिश धुन्ना ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि आयुव रामपाल, वंश, अरमान महाजन, ध्रुव महाजन, रक्षित नंदा, प्रणव अरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम में काशवी शर्मा, रिचा पांडे, गुनी, नदंनी, प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। सकूल के शैक्षणिक सलाहकार एसएन जोशी व प्रिसिपल विनोदिता सांख्यान ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी