अस्पताल में Delivery के बाद नहीं लगाए टांके, वायरल हुआ वीडियो

सीजेरियन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया लेकिन बच्ची की मौत हो गई। डिलीवरी के पश्चात गायनी डॉक्टर ने महिला के पेट पर टांके नहीं लगाए।

By Edited By: Publish:Sun, 29 Sep 2019 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 29 Sep 2019 11:59 AM (IST)
अस्पताल में Delivery के बाद नहीं लगाए टांके, वायरल हुआ वीडियो
अस्पताल में Delivery के बाद नहीं लगाए टांके, वायरल हुआ वीडियो

जेएनएन, अमृतसर। गुरु नानक देव अस्पताल स्थित बेबे नानकी मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर में एक महिला की डिलीवरी हुई। सीजेरियन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची की मौत हो गई। डिलीवरी के पश्चात गायनी डॉक्टर ने महिला के पेट पर टांके नहीं लगाए। लेबर रूम से बाहर लाई गई इस महिला का पेट खुला देखकर परिजन दंग रह गए।

महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। महिला के पेट पर लगा चीरा देखकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। दरअसल, चेतना निवासी पुतलीघर की डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद डॉक्टर ने टांके नहीं लगाए। महिला जब वार्ड में पहुंची तो उसकी ऐसी हालत देखकर किसी शख्स ने बाकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो में महिला के पेट पर बड़ा चीरा साफ नजर आ रहा है।

हालांकि जब गायनी वार्ड की डॉक्टर का पक्ष लिया गया तो डॉ. अमृत पाल कौर ने बताया गया कि महिला के यूट्रस में इंफेक्शन हो गई थी। जब तक इंफेक्शन खत्म नहीं होती तब तक पेट पर टांके नहीं लगाए जा सकते। डॉ. अमृत के अनुसार डॉक्टर जानते हैं कि किस तरह मरीज का इलाज करना है। यदि हम टांके लगा देते तो संक्रमण खत्म नहीं होता।

chat bot
आपका साथी