छह महीने बाद एक दिन सात ने तोड़ा दम, 471 संक्रमित मिले, एक्टिव केस चार हजार पार

कोरोना वायरस पुन मौत का खेल खेलने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 06:59 AM (IST)
छह महीने बाद एक दिन सात ने तोड़ा दम, 471 संक्रमित मिले, एक्टिव केस चार हजार पार
छह महीने बाद एक दिन सात ने तोड़ा दम, 471 संक्रमित मिले, एक्टिव केस चार हजार पार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: कोरोना वायरस पुन: मौत का खेल खेलने लगा है। बुधवार को जिले में सात लोगों की मौत हो गई। छह माह बाद एक दिन में इतनी मौतें हुई हैं। इससे पूर्व 13 जून 2021 को सात संक्रमितों न दम तोड़ा था। उस दिन 64 संक्रमित रिपोर्ट हुए थे, जबकि 146 स्वस्थ भी हुए। तब सक्रिय मरीजों की संख्या 1688 थी, जबकि कुल मौतों की गिनती 1539 थी। बुधवार को 471 संक्रमित भी चिन्हित किए गए हैं। इनमें 423 कम्युनिटी से, जबकि 48 कांटेक्ट से हैं। एक साथ सात मौतों व 471 संक्रमित मिलने के बाद अब तो लोगों को संभल जाना चाहिए। संक्रमितों में तीन डाक्टरों सहित, चार माह का बच्चा व 14 साल से कम आयु के सात बच्चे शामिल हैं। 24 दिसंबर 2021 को महज छह सक्रिय मरीज थे। 26 दिनों बाद यह गिनती 4129 जा पहुंची है। जनवरी के 19 दिनों में 6564 संक्रमित मिले हैं। राहत भरी बात यह है कि एक दिन में 480 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जीएनडीएच में मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य

जासं, अमृतसर : सिविल अस्पताल के बाद अब गुरुनानक देव अस्पताल में भी कोरोना गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुसार अस्पताल की ओपीडी में आने वाले हर मरीज का पहला कोरोना टेस्ट होगा। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही मरीजों को ओपीडी में भेजा जाएगा। असल में गुरु नानक देव अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10 से 12 डाक्टर संक्रमित रिपोर्ट हो रहे हैं। ओपीडी में मरीजों की भीड़ होने की वजह से कोरोना का प्रसार हो रहा है। इस स्थिति से बचने के लिए हर मरीज का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। एक दिन में 25,027 को लगा टीका

जासं, अमृतसर : जिले के 258 टीकाकरण केंद्रों में बुधवार को 25,027 लोगों कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15 से 18 आयु वर्ग के 958 किशोर भी है। यह पहली बार है कि एक दिन में 958 किशोरों को टीका लगा हो। इसके साथ ही अब तक 24,62,437 डोज लग चुकी हैं। इनमें 8,98,112 को दोनों टीके लगाए जा चुके है। इन क्षेत्रों से संबंधित संक्रमितों की हुई मौत

ग्रीन एवेन्यू निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अमनदीप अस्पताल में दम तोड़ा

ग्रीन वेली बटाला रोड निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की फोर्टिस अस्पताल में जान गई

लोपोके निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अमनदीप मेडिसिटी में दम तोड़ा

मजीठा रोड स्थित नेहरू कालोनी निवासी 62 वर्षीय बुजर्ग ने जीएनडीएच में दम तोड़ा

बहादुर नगर निवासी 48 वर्षीय महिला की जीएनडीएच में जान गई

गांव छापा राम सिंह निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की जीएनडीएच में मौत

कोट खालसा निवासी 32 वर्षीय शख्स ने जीएनडीएच में दम तोड़ा

chat bot
आपका साथी