मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दरबार साहिब में माथा टेका, आप विधायकों से करेंगी मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत कौर श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची। माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में महिला विधायक आप वर्करों के साथ बैठक भी करेंगी। उनके साथ उनकी सास हरपाल कौर भी थी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 30 Sep 2022 03:50 PM (IST) Updated:Fri, 30 Sep 2022 03:50 PM (IST)
मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने दरबार साहिब में माथा टेका, आप विधायकों से करेंगी मुलाकात
अमृतसर में श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची मुख्यमंत्री मान की पत्नी गुरप्रीत कौर।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डाक्टर गुरप्रीत आज श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंची। उनके साथ उनकी सास हरपाल कौर भी थी। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और परिक्रमा की। यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री की पत्नी अकेले श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंची थी।

माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि वह अमृतसर में महिला विधायक आप वर्करों के साथ बैठक  भी करेंगी। बैठक के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, केवल निजी तौर पर विधायकों के साथ मुलाकात करेंगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डा. गुरप्रीत कौर राजनीति में उनका साथ देने के लिए उतर रही हैं, पिछले कुछ समय से वह भी भागलपुर और नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं।

---------------------

व्यावसाियक कोर्स करवा लड़कियों को आत्मनिर्भर बना रहीं हैं सविता
हमारे धार्मिक स्थान जहां हमें धर्म के मार्ग पर जोड़ने की प्रेरणा देते हैं, वहीं धार्मिक स्थानों से हमें समाज के प्रति अपना दायित्व निभाने की भी प्रेरणा मिलती है। इस समय कई धार्मिक स्थान समाज में समानता लाने के लिए कई समाज सेवा के कार्य करने में लगे हुए हैं। इसी तरह श्रीराम बालाजी धाम घन्नुपुर काले भी समाज में समानता लाने के लिए अहम भूमिका निभा रहा है तथा श्रीराम बालाजी धाम को चलाने वाला ट्रस्ट कई समाज सेवा के कार्य को करवा कर लड़के-लड़कियों को आत्मनिर्भर बना कर जीविका कमाने के सक्षम बना रहा है। इस कार्य को ट्रस्ट के महामंडलेश्वर अशनील जी महाराज के आशीर्वाद से ट्रस्ट में प्रधान के पद पर सुशोभित सविता ओहरी भूमिका निभा रही है। सविता ओहरी पत्नी स्वर्गीय राजीव ओहरी निवासी शरीफ पुरा बचपन से ही समाज सेवा कार्यों से जुड़ी हुई थी। उनके पति राजीव ट्रस्ट के प्रधान थे तथा वह अपने पति के साथ समाज में फैली हुई कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहते थी। वह अब ट्रस्ट के साथ जुड़कर समाज की सेवा करने में लगी हुई है। 

chat bot
आपका साथी