श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर संगत ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर राज्यभर के गुरुद्वारों में जमकर संगत उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Jan 2017 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jan 2017 07:47 PM (IST)
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर संगत ने लगाई श्रद्धा की डुबकी

जेएनएन, अमृतसर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व राज्यभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य के प्रमुख गुरुद्वारों में सुबह से ही संगत पहुंचनी शुरू हो गई थी। जगह-जगह लंगरों का आयोजन भी किया गया था, जिनमें लाखों लोगों ने लंगर छका। सबसे ज्यादा भीड़ श्री हरिमंदिर साहिब में रही। कड़ाके की ठंड के बीच संगत ने सरोवरों में श्रद्धा की डुबकी लगाई।

अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में सुबह से ही संगत जुटनी शुरू हो गई थी। देर सायं तक यहां लाखों लोगों ने अरदास की। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे। वहीं, प्रकाश पर्व पर संत करतार नगर जीटी रोड छेहरटा मे सामूहिक इलाका निवासियो के सहयोग से धार्मिक समारोह करवाया गया।

इस अवसर पर श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग डालने के बाद गुरुद्वारा कलगीधर साहिब करतार नगर से आई प्रभातफेरी मे शामिल श्रद्धालुओ की ओर से मनोहर कीर्तन कर संगतों को निहाल किया गया। इस अवसर पर रुबिंदर सिंह, सतनाम सिंह, नरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह, अरमान, हरप्रीत सिंह संधू आदि मौजूद थे।

वहीं, खालड़ा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित गुरुद्वारा गुरु का चुबारा भिखीविंड में पांच प्यारों की अगुवाई मे नगर कीर्तन सजाया गया। मुख्य ग्रंथी बाबा कुलबीर सिंह ने अरदास करके नगर कीर्तन को रवाना किया। नगर कीर्तन गांव की फिरनी व कस्बा भिखीविंड के मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब मे जाकर संपन्न हुआ। ढाडी और कविश्वरी जत्थों ने संगत को गुरु यश सुनाकर निहाल किया, जबकि गतका पार्टियों ने अपने जौहर दिखाए। नगर कीर्तन का वार्ड नंबर-09 के पार्षद पहलवान पलविंदर सिंह और वीडीओ बलविंदर सिंह सोनालीका एजेसी वालों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर-9 की संगत ने गुरु का लंगर अटूट वितरित किया।

देखें तस्वीरें : गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व उमड़े श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी